
Ranchi: कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई ने लॉकडाउन के दौरान नाई समाज के लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए उनके बीच खाद्यान्न का वितरण किया. शुक्रवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र के निवासी और आर्थिक रूप से काफी कमजोर नाई समाज के लोगों को एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह और उनकी टीम ने घर जाकर राशन एवं जरूरी सामान पहुंचाया.
गौरतलब है कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के दौरान सैलून, ब्यूटी पार्लर आदि दुकानें बंद रहने से नाई समाज के समक्ष गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है. लॉकडाउन लगने से इनकी दुकानें बंद हो गयी है एवं खाने पीने की दिक्कतें आ रही है.
इसे भी पढ़ें:18 प्लस का कोविड वैक्सिनेशन के लिए नहीं हो रहा रजिस्ट्रेशन तो डायल करे हेल्पलाइन नंबर
यह जानकारी मिलने पर इंदरजीत सिंह एवं उनकी टीम ने पूरे परिवार के लिए राशन पहुंचाया। श्री सिंह ने कहा कि जिस परिवार के समक्ष भोजन का संकट उत्पन्न हो गया है, वह एनएसयूआई की टीम के सदस्यों से संपर्क करें, उन्हें यथासंभव मदद की जाएगी. इसके लिए मोबाइल नंबर 9534123308 जारी किया गया है.
विदित हो कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान लॉकडाउन लगने से गरीबों के समक्ष विकट समस्या उत्पन्न हो गई है. इसे देखते हुए एनएसयूआई ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने का संकल्प लिया है. इसके तहत विगत लगभग एक माह से एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम जरूरतमंदों की सहायता करने में जुटी है. मौके पर आरुषि वंदना, आकाश, अमन, प्रणव मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:PM Modi ने साढ़े नौ करोड़ किसानों के खाते में पीएम किसान निधि की आठवीं किस्त भेजी




