Crime NewsDhanbadJharkhand

धनबादः ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात सहित 50 हजार नकद की चोरी

Dhanbad: धनबाद के सिंदरी में इन दिनों आपराधिक घटनायें थमने का नाम नही लें रही है. पिछले कुछ दिनों से सिंदरी अंचल के विभ्भिन थाना क्षेत्रों को सुरक्षित चारागाह मानकर अपराधी लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. और स्थानीय पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग रही. इधर बुधवार रात सिंदरी के गौशाला ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर स्थित बर्मा ज्वेलरी दुकान में सेंधमारी कर लाखों के जेवरात सहित 50 हजार नगद पर हाथ साफ कर दिया.

इसे भी पढ़ेंःकाले हीरे का काला कारोबारः अवैध कोयला लदा तीन ट्रक जब्त

जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी, स्थानीय लोगों ने सुबह व्यवसाई को दी. इधर घटना की जानकारी मिलते ही व्यवसाई आनन- फानन में अपनी दुकान के पास पहुंचा और सेंघमारी देख दुकानदार के होश उड़ गए. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने थाने को दी, जानकारी मिलते ही पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची. फिलहाल स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है. मौके पर सिंदरी डीएसपी प्रमोद कुमार पहुंचकर घटना की जांच कर रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःझारखंड के ओडीएफ का कड़वा सच है हिंदबिलि गांव, आज भी ग्रामीण कर रहे हैं खुले में शौच

व्यवसायी वर्ग में नाराजगी

चोरी के विरोध में व्यवसायियों का प्रदर्शन

सिंदरी के गोशाला ओपी क्षेत्र में जिस तरह से लगातार चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है, उससे यहां के व्यवसाई वर्ग में स्थानीय पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है. घटना के विरोध में व्यवसाइयों ने अपनी नाराजगी जताते हुए कांड्रा के समीप झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन भी किया. सड़क पर प्रदर्शन के कारण कुछ घंटे सड़क जाम रहा. हालांकि, सिंदरी डीएसपी प्रमोद कुमार केशरी ने जाम कर रहे व्यवसाईयों को अपराधियों के जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद व्यवसाइयों ने जाम हटाया. हालांकि, क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से नाराज व्यवसाइयों ने स्वतः अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखा.

Related Articles

Back to top button