JharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

JHARKHAND: चार बजे यूपीए प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे राज्यपाल, बड़े उलटफेर की संभावना

Ranchi: राज्यपाल रमेश बैश ने यूपीए के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दे दिया है. चार बजे राज्यपाल ने यूपीए के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया है. जानकारी के अनुसार राज्य में कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है. सत्ता पक्ष और राजभवन के बीच चल रहे चूहे बिल्ली के खेल में हेमन्त सोरेन कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. हालांकि, यह अभी तक आकलन के आधार पर ही कहा जा रहा है.

गौर करने वाली बात यह है कि 4 बजे ही कैबिनेट की बैठक भी होने वाली है. इसी कैबिनेट की बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के सभी मंत्री वापस रांची आए हैं. बताया जा रहा है कि राज्यपाल से मिलने के लिए यूपीए गठबंधन के जितने भी सांसद हैं वह भी जाएंगे इनमें लोकसभा और राज्यसभा के भी सांसद शामिल होंगे. पुख्ता सूत्रों ने बताया है कि राज्यपाल से मिलने के लिए गीता कोड़ा, धीरज साहू, महुआ मांझी, विजय हांसदा  जाएंगे.

Related Articles

Back to top button