Crime News

आजसू नेता गोलीकांड : चार महीने बीत जाने के बाद भी बुंडू पुलिस को नहीं मिली कोई सफलता

Bundu : चार माह पूर्व 26 मार्च को आजसू नेता राजकिशोर कुशवाहा गोलीकांड में अब तक बुंडू पुलिस को कोई साक्ष्य हाथ नहीं लगा है. इस संदर्भ में बुंडू डीएसपी के द्वारा जांच कमेटी बनायी गयी लेकिन अब तक किसी प्रकार की जांच रिपोर्ट न पेश की जा सकी है और न गोली मारनेवाले अपराधी तक पहुंचा जा सका है. आजसू नेता राज किशोर कुशवाहा को गोली लगने के बाद यह मामला कुछ दिनों तक काफी गर्म था, लेकिन कुछ महीने बीत जाने के बाद यह मामला दब गया है.

इसे भी पढे़ं:कैबिनेट 29 को, कई विधेयकों को मिल सकती है मंजूरी

बुंडू डीएसपी अजय कुमार इस मामले में बताते हैं कि गोलीकांड मामले में जांच चल रही है, लोगों से पूछताछ की जा रही है. अभी तक किसी प्रकार का पुख्ता सबूत नहीं मिल पाया है. किसी भी प्रकार के राजनीतिक दबाव की बातों को खारिज करते हुए हर हाल में अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार करने की बात कही है.

मामले को लेकर राजकिशोर कुशवाहा बताते हैं कि गोलीकांड में अब तक कोई जांच नहीं हुई है. न ही अपराधी तक पुलिस पहुंच पायी है. मुझे लगता है राजनीतिक दबाव के कारण से पुलिस अपराधी तक पहुंचने में सफलता नहीं हासिल कर पायी है.

इसे भी पढे़ं:सोनिया से पूछताछ का विरोध कर रहे राहुल गांधी समेत कई कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया, पूछताछ जारी

Related Articles

Back to top button