Crime NewsGiridih

गिरिडीह के धनवार में विवाहिता के साथ दुष्कर्म, आरोपी हिरासत में

Giridih: धनवार थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म का मामला सोमवार को सामने आया. घटना रविवार की बताई जा रही है हालांकि पीड़िता की ओर से सोमवार दोपहर इस संबंध में धनवार थाना में आवेदन दिया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी ने घटना को लेकर कहा कि फिलहाल मामला दर्ज किया जा रहा है और मामले के आरोपी सिकंदर राय को भी पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है. इससे पहले पीड़िता को मामला दर्ज कराने को लेकर कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. क्योंकि दूसरी तरफ मामले को रफा-दफा करने को लेकर कई राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि थाना पहुंचे लेकिन धनवार थाना में पीड़िता की सख्ती और मामला दर्ज कराने की जिद के आगे पुलिस मामला दर्ज करने को मजबूर हुई. इस संबंध में थाना प्रभारी नागेन्द्र चौधरी ने खुद को सक्षम पदाधिकारी नहीं होने का हवाला देते हुए घटना की विस्तृत जानकारी देने से इंकार किया.
इसे भी पढ़ें: Giridih: भीड़ की पिटाई से चोर की मौत मामले में एक गिरफ्तार, ग्रामीणों ने मुफ्फसिल थाना का किया घेराव

वहीं पुलिस मामला दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजे जाने की कार्रवाई में जुट गई है तो वहीं पीड़िता का धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के बाद आरोपी सिकंदर राय को जेल भेजे जाने की बात पुलिस के सूत्रों ने दी है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता रविवार को अपनी छोटी ननद के साथ घर पर ही थी. देर रात वो बॉथरुम जाने के लिए उठी और जब वापस लौटी तो पहले से उसके घर में घुसे आरोपी सिकंदर राय ने उसका मुंह दबा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान पीड़िता की ननद की जब नींद खुली तो उसने शोर मचाकर दूसरे कमरे में सोए हुए परिवार के अन्य सदस्यों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद पड़ोसियों की मदद से आरोपी को धर दबोचा गया और उसे पुलिस के हवाले किया गया.

Related Articles

Back to top button