National

#AircelMaxisDeal :  पी चिदंबरम को राहत, ईडी और सीबीआई केस में दिल्ली कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत

NewDelhi : एयरसेल-मैक्सिस डील में फंसे  पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम  के  लिए राहत भरी खबर है.  दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने ईडी और सीबीआई केस में कार्ति और पी चिदंबरम को अग्रिम जमानत दे दी है. खबरों के अनुसार कोर्ट ने  एक-एक लाख के निजी मुचलके पर उन्हें अग्रिम जमानत  दी है .

इस क्रम में कोर्ट ने कार्ति और पी चिदंबरम को ईडी और सीबीआई जांच में सहयोग करने को कहा है. हालांकि  ईडी और सीबीआई  अग्रिम जमानत का विरोध कर चुकी थी.  ईडी और सीबीआई का कहना था कि उसे जांच आगे बढ़ाने और आरोपियों से पूछताछ करने के लिए हिरासत चाहिए, ऐसे में आरोपियों की गिरफ्तारी पर लगी रोक हटायी जाये.

 सीबीआई और ईडी को फटकार लगायी थी

जान लें कि पूर्व में कोर्ट ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए अब तक सरकारी अनुमति न लेने पर सीबीआई और ईडी को फटकार लगायी थी. कोर्ट ने  कहा था कि अगर मामले की अगली सुनवाई तक चार्जशीट में दर्ज नामों के खिलाफ सरकार से कार्रवाई के लिए इजाज़त नहीं मिली तो अदालत जांच एजेंसियों की तरफ से दायर चार्जशीट पर संज्ञान नहीं लेगी.

पिछली सुनवाई में पी चिदंबरम पर मुकद्दमा चलाने के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी थी. पी चिदंबरम और कार्ति चिदंबरम सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ ईडी और सीबीआई की ओर से दायर चार्जशीटपर पटियाला हाउस कोर्ट को संज्ञान लेना है. ईडी और सीबीआई ने कार्ति और पी चिदंबरम के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

सीबीआई ने पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को एयरसेल-मैक्सिस मामले में आरोपी बनाते हुए उनके खिलाफ पटियाला हाउस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. चार्जशीट में कहा गया था कि पी. चिदंबरम ने वित्त मंत्री रहते हुए अपनी पावर का गलत इस्तेमाल किया. उनकेखिलाफ आईपीसी की धारा 120B और पीसी एक्ट की धारा 7, 1213 (2) के तहत चार्जशीट दाखिल की गयी थी.

इसे भी पढ़ें : चिदंबरम को SC से बड़ा झटका, जमानत याचिका खारिज, ED कर सकती है गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button