Khas-KhabarRanchi

वायू प्रदूषण: झारखंड के प्रमुख शहरों की हवा सुधारने में खर्च किए जायेंगे 260 करोड़, रांची नगर निगम को मिला 25 करोड़

Ranchi: रांची की एयर क्वालिटी सुधारने के लिए 25 करोड़ रुपय रांची नगर निगम को आवंटित किया गया है. इस संबंध में नगर विकास सचिव विनय कुमार चौबे के हस्ताक्षर से आवंटन आदेश जारी किया गया है. 15वें वित्त आयोग के अधीन इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य के तीन मिलियन प्लस सिटी रांची,धनबाद,मेदिनीनगर व जमशेदपुर को राशि दी जाती है. भारत सरकार ने इस वित्तीय वर्ष टाइड फंड से एयर क्वािलटी सुधारने के लिए 261 करोड़ का बजटीय उपबंध किया है. इसी आलोक में राज्य अंतर्गत रांची को 25 करोड़ दिए गये हैं.
इसे भी पढ़ें: 10TH ASIAN INDOOR ATHLETICS CHAMPIONSHIP: भारतीय टीम में चुनी गयी सपना कुमारी

बता दें कि शहरी निकाय क्षेत्र में एम्बियंट एयर क्वालिटी सुधार के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 में राज्य के मिलियन प्लस सिटिज के लिए 6050.00 लाख रुपये विमुक्त किया गया था. इस राशि से शहरी क्षेत्रों में प्रदूषण कम करने के लिए योजनाएं ली जा रही है.स्वर्णरेखा नदी से प्रदूषण हटाने का काम भी किया जा रहा है. बता दें कि,प्रदूषण बोर्ड के सूचकांक में जमशेदपुर सबसे प्रदूषित शहर था,वहां की हवा रांची से भी खराब है. भारत सरकार ने इसके बाद राज्य सरकार को प्रोपर एक्शन प्लान तैयार करके काम करने को कहा है. वायु प्रदूषण के सभी मानक चिंहित्त कर काम करने का निर्देश दिया है। एयर क्वालिटी माॉनिटरिंग का दायार बढ़ाने,उद्योग,वाहन, सड़क के धूल-कण,निर्माण गतिविधि,घरेलू फ्यूल, डीजी सेट से निकलने वाले प्रदूषण का अध्ययन कर लंबे समय का प्लान तैयार करने को कहा है। राज्य सरकार के इसी के तहत कार्ययोजना तैयार करे हवा को शुद्ध करने की दिशा में अब कार्य करेगी।

Related Articles

Back to top button