
Jamshedpur : एआइडीएसओ जमशेदपुर नगर कमेटी की पहली बैठक ज़िला अध्यक्ष रिंकी बंसीयर की अध्यक्षता में की गयी. रिंकी ने कहा कि काकोरी कांड में राम प्रसाद बिस्मिल अशफाक उल्ला खान, ठाकुर रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी ने देश के लिए अपनी शहादत दी. हमें भी उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है. 28 दिसंबर को होने वाले जिला सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आने वाले दिनों में जमशेदपुर के कॉलेजों में व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जाएगा.
ये थे मौजूद
बैठक में नगर के पूर्व अध्यक्ष सोनी सेनगुप्ता, पूर्व सचिव खुशबू कुमारी पूर्व उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, सुमन मुखर्जी, झरना महतो, बबीता सोरेन, प्रतिमा सोनी और जमशेदपुर नगर कमेटी के कार्यकर्ता उपस्थित थे. बैठक का संचालन नगर सचिव सविता सोरेन ने किया.
इसे भी पढ़ें- ओमिक्रोन से बचाव के लिए राज्यों को किस तरह से मदद करेगी सरकार : सांसद गीता कोड़ा ने सदन में उठाया सवाल




