Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Ahmedabad: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सोमवार को अहमदाबाद यात्रा के मद्देनजर उनके स्वागत के लिए गुजरात का यह शहर तैयार है. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वह रोड शो करेंगे और यहां के क्रिकेट स्टेडियम में ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में संयुक्त रूप से जनसभा को संबोधित करेंगे.
अधिकारी और सुरक्षा एजेंसियां अमेरिकी राष्ट्रपति की शहर की यात्रा को देखते हुए तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं.
साबरमती आश्रम के अधिकारियों ने बताया कि रोड शो के दौरान ट्रंप के आश्रम के दौरे को लेकर अनिश्चितता के बावजूद मोदी के साथ उनके आगमन की संभावना को देखते हुए सारी तैयारियां कर ली गयी हैं. यहां महात्मा गांधी के प्रवास के दौरान देश के स्वतंत्रता संग्राम में साबरमती आश्रम मुख्य केंद्र था.
इसे भी पढ़ें- #Wajahat_Habibullah ने सुप्रीम कोर्ट में पेश की रिपोर्ट, कहा, शाहीन बाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन, पुलिस ने बेवजह रास्ता बंद किया
रोड शो में प्रस्तुति के लिए लगभग सभी राज्यों से कलाकार आमंत्रित
योजना के मुताबिक अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंचने पर अमेरिकी राष्ट्रपति का भव्य स्वागत किया जायेगा, जहां से मोदी और ट्रंप 22 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे. रोड शो के बाद दोनों नेता शहर के मोटेरा इलाके में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे.
अधिकारियों का अनुमान है कि रोड शो के मार्ग में करीब एक लाख लोग जुटेंगे. इस रोड शो को अहमदाबाद नगर निगम ने ‘इंडिया रोड शो’ नाम दिया है. रोड शो को गणमान्य अतिथियों के साथ गुजरात के लोगों के लिए यादगार अनुभव बनाने की खातिर शहर की निकाय संस्था कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती.
अहमदाबाद नगर निगम आयुक्त विजय नेहरा ने रविवार को ट्वीट किया कि आइए ‘नमस्ते अहदाबाद’ के तहत 22 किलोमीटर लंबे विशाल ‘इंडिया रोड शो’ का हिस्सा बनें. आइए ‘नमस्ते ट्रंप’ के जरिये दुनिया को भारत की संस्कृति और विविधता का बेहतरीन प्रदर्शन करें. निकाय संस्था ने रोड शो में प्रस्तुति के लिए लगभग सभी राज्यों से कलाकारों को आमंत्रित किया है.
रोड शो के बाद मोदी और ट्रंप ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम के लिए मोटेरा के स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां दोनों नेता एक लाख से अधिक लोगों के जनसमूह को संबोधित करेंगे. मोटेरा में यह क्रिकेट स्टेडियम दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम है जिसमें एक लाख दस हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है. पुराने स्टेडियम को तोड़कर इसे बिलकुल नया रूप दिया गया है. पुराने स्टेडियम का निर्माण 1982 में हुआ था जिसमें 49,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी.
इसे भी पढ़ें- भारत दौरे से पहले ट्रंप का बाहुबली अवतार, कहा- वहां दोस्तों से मिलने के लिए उत्साहित
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
मोदी और ट्रंप के संबोधन से पहले स्टेडियम में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें लोगों के मनोरंजन के लिए जाने माने गायक कैलाश खेर और अन्य कलाकारों को आमंत्रित किया गया है.
शहर की पुलिस ने इससे पहले बताया था कि रोड शो और ‘नमस्ते ट्रंप’ कार्यक्रम में सुरक्षा के मद्देनजर 25 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के नेतृत्व में 10,000 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को नियुक्त किया जाएगा.
विशाल सुरक्षा के अलावा कार्यक्रमों में अमेरिकी खुफिया एजेंसी के अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) एवं विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) के कर्मी भी मौजूद रहेंगे.
अधिकारियों ने बताया कि मार्ग पर किसी भी संदिग्ध ड्रोन को मार गिराने के लिए पुलिस ड्रोन भेदी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेगी. साथ ही मार्ग में जगह-जगह एनएसजी की एंटी-स्नाइपर टीम भी तैनात रहेगी.