
New Delhi: दिल्ली की एक अदालत ने अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाला मामले में गिरफ्तार बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. प्रवर्तन निदेशालय ने मिशेल को विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार के समक्ष पेश किया गया. प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में अपनी जांच के सिलसिले में उसकी न्यायिक हिरासत मांगी. ईडी की दलील को सुनने के बाद अदालत ने मिशेल को 26 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा.
उल्लेखनीय है कि वीवीआईपी हेलीकॉप्टर मामले की सुनवाई कर रही दिल्ली की कोर्ट ने ईडी की हिरासत में ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल की उनके वकील से मुलाकात पर रोक लगा दी थी. अदालत ने यह कदम तब उठाया, जब एजेंसी ने कहा कि मिशेल कानूनी सुविधा का दुरूपयोग करते हुए वकीलों को चिट दे रहा है और ‘श्रीमती गांधी’ से संबंधित प्रश्नों से निपटने के बारे में राय मांग रहा है.
मिशेल को हाल में ही दुबई से प्रत्यर्पित किया गया था. उसे 22 दिसंबर को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. और यहां की एक अदालत ने घोटाले में धन शोधन के आरोपों को लेकर उसे सात दिन के लिए जांच एजेंसी की हिरासत में भेज दिया था. मिशेल को इससे पहले इससे संबंधित सीबीआई के मामले में तिहाड़ जेल में रखा गया था.
इसे भी पढ़ेंः अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला : क्रिश्चियन मिशेल ने कहा, सोनिया, चंद्रास्वामी को जानता हूं! जेल में मिली…




