National

ज्वाइंट सेक्रटरी के बाद उप सचिव और उनसे सीनियर अधिकारी भी आयेंगे ऑफिस, केंद्र सरकार ने जारी किये निर्देश

New Delhi: केंद्र सरकार ने बुधवार को सभी उप सचिवों और उससे उच्च स्तर के अधिकारियों को कार्यालय आने के लिये कहा है. कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिये लागू लॉकडाउन के चलते ये अधिकारी करीब तीन हफ्तों से घर से ही काम कर रहे थे.

बता दें कि संयुक्त सचिव और उससे उच्च स्तर के सभी अधिकारी केंद्र सरकार के संबद्ध विभागों में सोमवार से लौटे हैं.

गृह मंत्रालय द्वारा जारी लॉकडाउन दिशानिर्देशों के मुताबिक, ‘शेष अधिकारी एवं कर्मचारी जरूरत के अनुसार 33 प्रतिशत तक उपस्थित रहेंगे.’

इसे भी पढ़ेंः#Jharkhand_Police के 150 जवानों को किया गया क्वारेंटाइन, रांची की हिंदपीढ़ी में थे तैनात

डिप्टी सेक्रेटरी और उससे सीनियर सभी अधिकारी आयेंगे ऑफिस

इसमें कहा गया है कि सभी मंत्रालय एवं विभाग, और उनके नियंत्रण वाले कार्यालय उप सचिव एवं उससे उच्च स्तर के अधिकारी 100 फीसदी उपस्थिति के साथ काम करेंगे.

दिशानिर्देश में कहा गया है कि इसके अलावा, रक्षा, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, आपदा प्रबंधन और पूर्व चेतावनी एजेंसियां, राष्ट्रीय सूचना, विज्ञान केंद्र, भारतीय खाद्य निगम, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र और सीमा शुल्क विभाग बगैर किसी प्रतिबंध के कामकाज करेंगे.

राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों के कार्यालयों के बारे में गृह मंत्रालय ने कहा कि जिला प्रशासन एवं कोषागार (अकाउंटेंट जनरल के क्षेत्र कार्यालय सहित) सीमित कर्मचारियों के साथ काम करेंगे.

इसमें कहा गया है, ‘‘हालांकि, लोक सेवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी और ऐसे राज्यों के लिये आवश्यक कर्मचारी तैनात किये जाएंगे.’’

साथ ही कहा गया है, राज्य एवं केंद्र शासित सरकारों के अन्य सभी विभाग सीमित कर्मचारियों के साथ काम करेंगे.

ग्रुप-सी और उससे नीचे के कर्मियों की होगी 33% उपस्थिति

मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश में कहा गया है, ‘‘ग्रुप ए और बी के अधिकारी जरूरत के मुताबिक कार्यालय आ सकते हैं. ग्रुप सी और इससे निचली श्रेणी के 33 प्रतिशत तक कर्मचारी कार्यालय आ सकते हैं,जो सोशल डिस्टेंसिंग के अनुरूप होगा.’’

वही पुलिस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, अग्निशमन और आपात सेवाएं, आपदा प्रबंधन, कारागार और नगर निकाय सेवाएं बगैर किसी प्रतिबंध के काम करेंगे.

इसे भी पढ़ेंःगुजरात के मुख्यमंत्री को किया गया क्वारेंटाइन,  जिस कांग्रेस विधायक से मिले थे वह कोरोना संक्रमित निकले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button