
Mumbai : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी की बायोपिक धौनी-ए अनटोल्ड स्टोरी की शानदार सफलता के बाद अब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के जीवन पर भी फिल्म बनकर तैयार हो गयी है. एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) जल्द बड़े पर्दे पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज (Mithali Raj) की भूमिका में नजर आयेंगी.
इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर : बेटी की सहेली से दुष्कर्म के मामले का आरोपी बिनोद मुखी दोषी करार, सजा पर फैसला 10 मार्च को
क्या लिखा तापसी ने
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें :JSSC : किसी तरह का नोटिस दिया नहीं और उम्मीदवारों के एप्लीकेशन से हटा दिया पोस्ट प्रेफेरेंस
शाबाश मिठू’ का पहला पोस्टर शेयर किया
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 (International Women’s Day 2022) के मौके पर मंगलवार को , तापसी पन्नू ने मिताली राज की सराहना की और अपनी आगामी फिल्म ‘शाबाश मिठू’ (Shabaash Mithu) का पहला पोस्टर भी शेयर कर दिया है.
हालांकि, निर्माताओं ने फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया है और पोस्टर पर लिखा है- “कमिंग सून”. पोस्टर को शेयर करते हुए तापसी पन्नू ने लिखा कि मिताली राज उनके जैसे लाखों लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं. उन्होंने आगे कहा कि आज महिला दिवस पर वह रूढ़ियों को तोड़ने वाली महिलाओं के लिए चीयर कर रही हैं.
तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म ‘शाबाश मिठू’ का पहला पोस्टर शेयर किया है. पोस्टर में तापसी को मिताली राज के रोल में देखा जा सकता है जो भीड़ से भरे स्टेडियम के सामने अपना बल्ला और हेलमेट उठाती नजर आ रही हैं.
गौरतलब है कि तापसी पन्नू पहले भी कई बार मिताली राज और उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट कर चुकी हैं. पिछले साल नवंबर में, मिताली राज खेल रत्न (Khel Ratna) से सम्मानित होने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर बनी थीं जिस पर तापसी पन्नू ने काफी उत्साह जताया था. तापसी पन्नू ने इंस्टाग्राम पर मिताली राज के लिए चीयर किया और उनके सम्मान प्राप्त करने का एक वीडियो भी शेयर किया था.
जानकारी हो कि इससे पहले तापसी पन्नू ने महिला एथलीट के जीवन पर आधारित फिल्म रश्मि राकेट में भी काम किया था. इस फिल्म की शूटिंग रांची के मोरहाबादी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम और खेलगांव के स्टेडियम में भी हुई थी.
इसे भी पढ़ें :International Womens Day: जमशेदपुर के परसुडीह में सम्मानित की गईं वीपीआर मिसेस इंडिया शर्मिष्ठा रॉय
पहली भारतीय महिला क्रिकेटर जिसे खेल रत्न मिला
इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, “उनकी इतनी लंबी तारीफ और उपलब्धियां सुनकर लग रहा है कि वह सिर्फ एक फिल्म की नहीं, बल्कि एक पूरी सीरीज की हकदार हैं. आपने जो कुछ हासिल किया है, उनमें से ये एक है. पहली भारतीय महिला क्रिकेटर जिसे खेल रत्न मिला है और इससे आपने कई लड़कियों के लिए दरवाजे खोल दिए हैं.”
इसे भी पढ़ें :टंडवा NTPC में बवाल, फूंकी गई हैं 60 गाड़ियां, 200 के खिलाफ एफआईआर, 6 गिरफ्तार
श्रीजीत मुखर्जी ने किया है निर्देशित
‘शाबाश मिठू’ फिल्म को श्रीजीत मुखर्जी (Srijit Mukherji) ने निर्देशित किया है. इसका निर्माण वायकॉम 18 स्टूडियो ने किया है. फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2019 में शुरू होकर नवंबर 2021 में खत्म हुई थी. फिल्म के कई हिस्से कथित तौर पर लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान में शूट किए गए हैं.
इसे भी पढ़ें :यूक्रेन का दावा, मारियोपोल में रूस ने 3 लाख आम नागरिकों को बनाकर रखा है बंधक




