
JAMSHEDPUR : सरायकेला-खरसावां जिले के खनन पदाधिकारी सन्नी कुमार पर अवैध खनन करनेवालों के खिलाफ सांठगांठ के आरोपों की एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है. यह जांच रिपोर्ट दो से तीन दिन के अंदर जिले के उपायुक्त अरवा राजकमल को सौंपी जाएगी. उसके बाद इस चर्चित मामले में खनन पदाधिकारी पर गाज गिरनी तय माना जा रहा है. इसकी वजह जांच में जिला खनन पदाधिकारी को दोषी पाया जाना बताया जा रहा है.
ज्यादातर मामलो में जुर्माना लेकर छोड़े गए वाहन
सूत्रों की मानें तो जांच में जिला खनन पदाधिकारी के खिलाफ अवैध खनन से जुड़े अधिकांश मामलो में बगैर किसी उचित कार्रवाई के सिर्फ जुर्माना वसूलकर वाहनों को छोड़ने का मामला सामने आया है. इसके अलावा उन पर अवैध खनन रोकने के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स को उचित सहयोग नहीं करने, मनमानी और कार्य में लापरवाही का भी आरोप है.
चांडिल के एसडीओ ने की थी शिकायत
मालूम हो कि चांडिल के एसडीओ रंजीत लोहरा ने खनन पर अवैध खनन करनवालों पर सांठगांठ का आरोप लगाते हुए उपायुक्त से शिकायत की थी. उसके बाद उपायुक्त ने एडीसी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन कर मामले के जांच के निर्देश किए थे. आगे खनन पदाधिकारी पर किस तरह के आरोप साबित होते हैं, उस पर फिलहाल सबकी निगाहें है.
ये भी पढ़ें : JAMSHEDPUR RURAL : चाकुलिया में विधायक समीर महंती ने किया फुटबॉल टू्र्नामेंट का उद्घाटन




