Court NewsJharkhandLead NewsRanchi

अधिवक्ता कैश कांड: व्यवसायी अमित अग्रवाल और राजीव कुमार के खिलाफ सीबीआई कोर्ट में आरोप पत्र दायर

Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार कैश कांड मामले में सीबीआई की दिल्ली शाखा ने व्यवसायी अमित अग्रवाल के साथ राजीव कुमार के खिलाफ रांची की सीबीआई कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है. इसके अलावा अमित अग्रवाल की एक कंपनी M/s. Rajesh Auto Merchandise Pvt. Ltd. के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया है.अमित अग्रवाल अभी बिरसा मुंडा जेल में बंद है. जबकि राजीव कुमार जमानत पर हैं.

राजीव कुमार को कोलकाता में 50 लाख रुपये नकद के साथ कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया गया था. दरअसल, साजिश के तहत अमित अग्रवाल ने राजीव कुमार को रांची से कोलकाता बुलाया और उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था. सीबीआई की दिल्ली शाखा ने अमित अग्रवाल के खिलाफ 20 जनवरी 2023 को RC-2182023A0002/CBI/AC-III/New Delhi दर्ज की थी.  सीबीआई ने अमित अग्रवाल को पिछले साल छह दिसंबर को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी.  बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस एसके द्विवेदी की अदालत ने वर्ष 2022 में इस मामले की सीबीआई जांच करने का आदेश दिया था.

बता दें कि अमित अग्रवाल ने राजीव कुमार पर पीआईएल मैनेज करने के लिए एक करोड़ रुपए में डील करने का आरोप लगाते हुए कोलकाता पुलिस से शिकायत की थी. इस शिकायत पर कोलकाता पुलिस ने 31 जुलाई 2022 को राजीव कुमार को 50 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया था. बाद में इस केस को ईडी ने टेकओवर किया और अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. अमित कुमार अग्रवाल की कंपनी का नाम मेसर्स राजेश ऑटो मारर्चेंडीज प्राइवेट लिमिटेड है, जिस पर आरोप पत्र दायर हुआ है.

इसे भी पढ़ें: भानु प्रताप प्रसाद के आवास से मिले दस्तावेज से संबंधित कागजात ईडी को हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास पर रेड में मिले, ईडी ने कोर्ट में रखे कुछ नये तथ्य

Related Articles

Back to top button