
Ranchi : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में नामांकन के लिए आवेदन की प्रक्रिया एक बार फिर शुरू हो गयी है. रांची जिला शिक्षा अधीक्षक कमला प्रसाद ने बताया की 24 मार्च को देशभर में शुरू हुए लॉक डाउन की वजह से एप्लीकेशन की प्रक्रिया रूक गयी थी. नये सत्र में नामांकन को लेकर प्रक्रिया एकबार फिर शुरू कर दी गयी है. इच्छुक व योग्यताधारी उम्मीदवार अब 16 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. इस बाबत जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय से जारी सूचना में कहा गया है कि www.dseranchi.com से आनलाइन एप्लीकेशन भर कर आवेदक उसका प्रिंट आउट लेकर अपने नजदीकी निजी स्कूल में जमा करेंगे.
25 फीसदी सीटों में होता है अनिवार्य नामांकन
शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत गैरसहायता प्राप्त निजी स्कूलों के एंट्री क्लास (जिस स्कूल में जिस क्लास से एडमिशन शुरू होता है) की 25 फीसदी सीटों में यह प्रावधान होता है. एससी, एसटी, बीसी, ओबीसी, अल्पसंख्यक समुदाय, अनाथ, 40 फीसदी से अधिक दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों का सीधा नामांकन होता है. ऐसे बच्चों की पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करती है.
उक्त श्रेणी के अभिभावक अपने निवास स्थान से 1 किमी, 3 किमी और 5 किमी के दायरे में आने वाले निजी स्कूलों में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकते हैं. एप्लीकेशन के दौरान वे दस्तावेज देने होंगे, जो आपकी पात्रता को स्पष्ट करते हों. यानी निवास स्थान के लिए आधार कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र आदि. इस नियमावली के तहत क्लास एलकेजी में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र साढ़े तीन से साढ़े चार साल के बीच होनी चाहिए. वहीं क्लास 1 में एडमिशन के लिए बच्चे की उम्र साढ़े पांच से 07 साल के बीच होनी चाहिए.
रांची के 70 स्कूल में 1005 सीट
जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय रांची के आंकड़े के मुताबिक शहर के 70 स्कूलों में 4022 सीट विभिन्न एंट्री लेबल पर हैं. इनमें से 1005 सीट आरटीई के दायरे में आते हैं.
किस स्कूल में कितनी सीटें :
- तरुणी पब्लिक स्कूल बूटी में 10
- बेथनी कॉन्वेंट हाई स्कूल रातू में 13
- बर्लिन पब्लिक स्कूल कांके में 12
- ब्रिजफोर्ड स्कूल तुपुदाना में 8
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल धुर्वा में 6
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल कांके रोड में 8
- कैंब्रियन पब्लिक स्कूल रातू में 10
- कैंब्रिज पब्लिक स्कूल टाटीसिल्वे में 8
- डीएवी खलारी में 10
- डीएवी कडरू में 30
- डीएवी बरियातू में 25
- डीएवी हेहल में 40
- डीएवी सेक्टर 3 धुर्वा में 10
- डीएवी नागेश्वर पब्लिक स्कूल हटिया में 10
- डीएवी आलोक पुनदाग में 6
- डीएवी नंदराज लालपुर में 13
- डीएवी नंदराज बूटी मोड़ में 3
- एलए गार्डन हाई स्कूल चुटिया में 10
- लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुनदाग में 10
- लोयला कान्वेंट बूटी मोड़ में 10
- मनन विद्या डूमरदगा बूटी में 6
- निर्मला कान्वेंट एदलातु रांची में 20
- ऑक्सब्रिज स्कूल मंडार में 10
- ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 8
- प्रभात तारा मिडिल स्कूल में 13
- आरबी स्प्रिंगडेल स्कूल रातू में 10
- आरटीसी हाई स्कूल बूटी मोड़ में 11
- सच्चिदानंद ज्ञान भारती घाघरा रोड डोरंडा में 20
- सफायर इंटरनेशनल में 10
- सरला बिरला में 20
- सरस्वती शिशु मंदिर डकरा में 15
- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर धुर्वा में 15
- सरस्वती शिशु विद्या मंदिर खलारी में 15
- शारदा ग्लोबल स्कूल नगड़ी बुकरू में 50
- डीएवी निरजा सहाय कांके में 8
- डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर में 38
- दिल्ली पब्लिक स्कूल सेल टाउनशिप रांची में 37
- फिराया लाल पब्लिक स्कूल मेन रोड में 8
- फर्स्ट मार्क स्कूल बरियातू में 8
- जीएंडएच हाई स्कूल के एदलहातू रांची में 7
- गौतम बुद्ध इंटरनेशनल स्कूल टाटीसिलवे में 10
- ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल सिंह मोड हटिया में 8
- गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल कमड़े में 10
- गुरु नानक हाई स्कूल पीपी कंपाउंड में 12
- होली चाइल्ड स्कूल हेहल में 10
- इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल कांके रोड में 8
- जेके इंटरनेशनल स्कूल में 10
- जेवीएम श्यामली में 07
- केरली सेक्टर 2 धुर्वा में 30
- लेडी केसी रॉय मेमोरियल स्कूल कमड़े में 10
- महात्मा गांधी एंड डी ग्रोवर पब्लिक स्कूल बुंडू में 10
- कोलकाता पब्लिक स्कूल ओरमांझी में 10
- शाइन वैली स्कूल कांके 10
- श्रद्धानंद बाल मंदिर रातू रोड कमड़े में 5
- एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुनदाग में 10
- संत कोलंबस स्कूल रातू में 3
- संत जॉन स्कूल रांची में 30
- संत जगत पब्लिक स्कूल पिस्का नगड़ी में 7
- संत माइकल स्कूल जाजपुर में 10
- स्टार इंटरनेशनल स्कूल नगरी में 10
- सुरेंद्रनाथ सैंटनरी स्कूल हजारीबाग रोड में 40
- सिंबोसिस पब्लिक स्कूल बुंडू में 10
- टोरियन वर्ल्ड स्कूल में 20
- टेंडर हार्ट स्कूल तुपुदाना में 20
- लाइन कान्वेंट स्कूल खलारी में 15
- विद्या विकास पब्लिक स्कूल मोरहाबादी में 3
- विकास विद्यालय नेवरी में 10
- विवेकानंद विद्या मंदिर सेक्टर 2 में 10
- इमैकुलेट हार्ट आफ मैरी स्कूल नामकुम में 10
- संत माइकल स्कूल स्टेशन रोड सिल्ली में 03




