
Palamu : झारखंड विकास मोर्चा के सुप्रीमो व प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सोमवार को रांची से मेदिनीनगर पहुंचे. मेदिनीनगर में सदर प्रखंड के पोलपोल में पार्टी के युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी के नेतृत्व में श्री मरांडी का जोरदार स्वागत किया गया. बाद में श्री मरांडी छतरपुर के लिए रवाना हो गये. वहां कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सांगठनिक मजबूती पर विशेष रूप से बल दिया. पोलपोल में पत्रकारों से बात करते हुए श्री मरांडी ने कहा कि झारखंड में परिवर्तन की लहर है.
जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं
जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं. झारखंड की निकम्मी सरकार को जनता उखाड़कर फेंक देगी. उन्होंने कहा कि इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, अपराध काफी बढ़ा है. सरकार अपने विकास में लगी है. आम जनता से उसे कोई लेना देना नहीं रह गया है. ऐसे सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है.
इसे भी पढ़ें : फारूक अब्दुल्ला ने कहा, धारा 35ए और 370 को नहीं हटाना चाहिए, तुरंत विधानसभा चुनाव करायें
मरांडी के नेतृत्व में झारखंड का सर्वागीण विकास : दिलीप
मौके पर युवा नेता दिलीप सिंह नामधारी ने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में ही झारखंड का सर्वागीण विकास हो सकता है. उन्होंने कहा कि जब तक ईमानदार जनप्रतिनिधि सत्ता में नहीं आएंगे तब तक जनता अपने को ठगा और छला महसूस करेंगे. उन्होंने कहा कि भाजपा के निकम्मी सरकार को सत्ता से बेदखल किये बिना क्षेत्र का चहुमुखी विकास करना संभव नहीं है.
ग्रास रुट के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक दोपहर बाद छतरपुर पहुंचे बाबूलाल मरांडी ने मध्य विद्यालय के मैदान में ग्रास रूट के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गयी और रणनीति तैयार की गयी. छत्तरपुर में नगर पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष क्रमशः मोहन जायसवाल और बुल बाबा झाविमो से हैं.
इसे भी पढ़ें : लातेहार : SDO को LRDC का प्रभार क्या मिला, रुपये लेकर मुकदमे सलटाने में जुट गये!




