GiridihJharkhandNEWS

हैदराबाद में इलाज के क्रम में गिरिडीह के युवा सर्जन डॉक्टर अमित गौंड का हुआ निधन, शहर ने जताया शोक

Giridih: गिरिडीह के प्रसिद्ध और युवा सर्जन डॉक्टर अमित गौंड का निधन बुधवार की सुबह हो गई. उनके निधन की सूचना सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद तो जैसे पूरे शहर में आग की तरह फैल गई. 42 वर्षीय डॉक्टर गौंड का निधन बुधवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान हुआ. जानकारी के अनुशार डॉक्टर गौंड पिछले कई दिनों से गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, और हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था. वही बुधवार सुबह उनका निधन हो गया. हालाकि शहर के बस पड़ाव में उनका एक बड़ा प्राइवेट हॉस्पिटल मर्सी भी बनकर तैयार था, और जल्दी शुरू होने वाला था. डॉक्टर गौंड का मर्सी हॉस्पिटल उनका ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में था.

उनके निधन पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, एसपी दीपक कुमार शर्मा, गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, सदर विधायक सुदिवय कुमार सोनू, पूर्व विधायक निर्भय शाहाबादी समेत JMM और कांग्रेस के साथ भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. बता दे कि युवा सर्जन डॉक्टर गौंड गिरिडीह में काफी फेमस थे, और लोगो के बीच काफी लोकप्रिय भी थे. लिहाजा, उनके आकस्मिक निधन ने गिरिडीह के स्वास्थ्य विभाग को भी एक बड़ी क्षति दी है.

 

Related Articles

Back to top button