Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्वी सिहंभूम उपायुक्त और झारखंड पुलिस को भू-माफिया संबंधी शिकायत पर जांच का आदेश दिया है जिसके बाद उपायुक्त ने जांच शुरू कर दी है. गोलमुरी थाना क्षेत्र के नानक नगर निवासी एक महिला ने इस संबंध में शिकायत की थी.
मुख्यमंत्री ने आदेश दिया था कि मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करते हुए सूचित किया जाये. मुख्यमंत्री को जानकारी देते हुए उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम ने कहा कि मामले में संज्ञान ले लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. पीड़ित परिवार को सारी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी और दोषियों को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई होगी.
इसे भी पढ़ें – राज्य के 117 मदरसों के 425 शिक्षकों-कर्मियों को मिलेगा अनुदान, 58 करोड़ रुपये जारी
ये है मामला
बता दें कि शिकायतकर्ता महिला को भू माफिया की ओर से परेशान किया जा रहा था. भू माफिया ने महिला के घर का पानी और बिजली कनेक्शन कटवा दिया. उसके बाद घर से बाहर करने की योजना बना रहे हैं. भू माफियाओं ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और घर छोड़ने का भी फरमान जारी कर दिया है, जिसके बाद महिला ने शिकायत की.
इसे भी पढ़ें – जेपी नड्डा के पटना पहुंचते ही नरम हुए चिराग, बोले- ‘BJP जो भी फैसला लेगी उसे मानेंगे’
स्कूलों को मिले फीस, सरकार करेगी पहल
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आइसीएसई स्कूलों के प्राचार्य मिले. इस दौरान स्कूलों को मिलने वाले फीस और प्रबंधन की बात की गयी. स्कूलों की ओर से जानकारी दी गयी कि शिक्षा विभाग की ओर से जून महीने में फीस के संबध में निर्देश जारी किया गया था.
इसके बाद भी स्कूलों को फीस नहीं मिल पा रहा है. स्कूलों की ओर से बात रखी गयी कि अब स्कूल संचालन में परेशानी हो रही है. ऐसे में स्कूलों की ओर से सरकार को पूर्व निर्देश में हस्तक्षेप करते हुए संशोधित निर्देश देने का अनुरोध किया.
प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस दिशा में पहल करेगी. मौके पर प्रोविंसल अजित खेस, सेंट फ्रांसिस स्कूल के प्राचार्य फादर मनोज, सेंट एंथोनी के क्रिस्टोफर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें – Ranchi University : 28 सितंबर 6 अक्टूबर तक चलेगी पीजी परीक्षा, केंद्र निर्धारित




