GiridihJharkhandNEWS

पत्नी की हत्या के आरोपी ने थाने के हाजत में की खुदकुशी, शौचालय में मिला शव

Giridih : पत्नी की हत्या के आरोप पकड़े गये एक शख्स ने शुक्रवार शाम थाने के हाजत में ही खुदकुशी कर ली. उसका शव हाजत के शौचालय में मिला.

घटना गिरिडीह के मुफ्फसिल थाने की है. आरोपी ने क्यों और किस तरह सुसाइड किया इसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आ सकती थी. बरामदगी के दौरान आरोपी के शरीर पर शर्ट भी नहीं थी.

इसे भी पढ़ें : 283 पंचायत समिति सदस्यों का सामूहिक इस्तीफा, सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप

शौचालय से देर तक नहीं लौटा तो हल्ला करने लगे बाकी संदिग्ध

मृतक जसीम अंसारी (25) को जिस वक्त हाजत के शौचालय से निकाला गया उस वक्त हाजत और और कैदी तो थे ही, सदर एसडीपीओ एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नवीन सिंह, मुफ्फसिल थाना प्रभारी रत्नमोहन ठाकुर, नगर थाना प्रभारी आदिकांत महतो थाने में ही थे. उस समय लापता सुरक्षा प्रभारी जयप्रकाश सिंह उर्फ भोला सिंह के मामले में हिरासत में लिए गये संदिग्धों से पूछताछ की जा रही थी.

शाम पौने पांच बजे के करीब मृतक शौचालय गया था. काफी देर तक बाहर नहीं निकलने के बाद हाजत में मौजूद अन्य संदिग्धों को संदेह हुआ और वे हल्ला करने लगे. इसके बाद शौचालय का दरवाजा खोलकर देखा तो जसीम बेहोशी की हालत में अंदर पड़ा था.

उसे बाहर निकाला गया और गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान करगिल दोहराने की हिम्मत नहीं करेगा : जनरल  बिपिन रावत  

ससुर ने दर्ज कराया था केस

पुलिस सूत्रों की मानें तो पत्नी की हत्या के आरोपी जसीम को शुक्रवार को ही मुफ्फसिल थाना पुलिस उसके घर बरवाडीह स्थित बाल्टी कारखाना के समीप से गिरफ्तार कर लायी थी.

आरोपी को जेल भेजने की तैयारी की जा रही थी. सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी थी.

बतातें चले कि मृतक जसीम के खिलाफ उसके ससुर ने बेटी की हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को ही केस दर्ज कराया था. केस दर्ज होने के बाद आरोपी को पुलिस गिरफ्तार कर लायी थी.

इसे भी पढ़ें : शहर खाली करने के लिए बार-बार आ रहा नोटिस, फिर विकास पर करोड़ों खर्च क्यों?

Related Articles

Back to top button