Dhanbad

ढुल्लू से रंगदारी मांगने के आरोपी का खुलासाः BCCL से कबाड़ समेटने के टेंडर पर MLA को दिये थे 40 लाख

Dhanbad: बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किये हैं. फोन पर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपी इरशाद और पंकज को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से सटे सोनबरसा से गिरफ्तार किया था.

बरोरा थाना की पुलिस ने उससे कड़ी पूछताछ की. पूछताछ में इरशाद ने बताया कि उसने ढुल्लू महतो से कोई रंगदारी नहीं मांगी थी. बल्कि वह अपने बकाया रुपये की मांग कर रहा था.

इसे भी पढ़ेंःदर्दनाकः कोडरमा में अपने दो बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदी महिला, तीनों की मौके पर मौत

उसने बताया कि 2016 में उसने बीसीसीएल की आउटसोर्सिंग कंपनी से कबाड़ समेटने के लिए टेंडर लिया था. इसके एवज में ढुल्लू महतो को 40 लाख रुपये की रंगदारी भी दी थी.

सामान और बकाया मांगने पर करवा दी प्राथमिकी

इरशाद ने बताया कि टेंडर मिलने के बाद उसने काम शुरू किया. इस दौरान करीब 36 टन माल उठाये भी गये. लेकिन विधायक के समर्थकों ने उसकी कई गाड़ियां रख ली.

इरशाद ने पुलिस को बताया कि विधायक के समर्थकों ने एक ड्रील मशीन, कार और वोल्वो मशीन के साथ एक अन्य गाड़ी को भी रख लिया है. इन गाड़ियों की कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है.

उसने बताया वह विधायक से अपने बकाया पैसा और सामान मांग रहा था. इसलिए विधायक ने उस पर रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करवा दी.

इसे भी पढ़ेंःपलामूः सड़क निर्माण में लगे हाइवा को टीपीसी उग्रवादियों ने फूंका, जांच में जुटी पुलिस

MLAने इरशाद के नंबर को कर दिया था ब्लैक लिस्टेड

इरशाद ने बताया कि वह एक महीने से विधायक को फोन कर रहा था. विधायक उसका फोन नहीं उठा रहे थे. बार-बार कॉल करने के कारण विधायक ने उसके नंबर को ब्लैक लिस्ट में डाल दिया था. आखिरकार उसने अपने दोस्त पंकज के मोबाइल से विधायक को फोन और अपने सामान और बकाया पैसे की मांग की.

इसी पर विधायक ने 24 दिसंबर को बरोरा थाना में प्राथमिकी करवा दी. प्राथमिकी में उसने इरशाद पर पांच करोड़ रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था. विधायक ने कहा था कि वह पैसे नहीं देने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी भी दे रहा है. फिलहाल कोर्ट ने आरोपी इरशाद और पंकज को जमानत दे दी है.

इसे भी पढ़ेंः#Kazakhstan: दो मंजिला इमारत से टकराया विमान, हादसे में 14 लोगों की मौत- 35 घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button