National

#CAA के समर्थन में  RSS देशभर के कॉलेज-यूनिवर्सिटी में 2000 से ज्यादा सेमिनार का आयोजन करेगा  

NewDelhi :  RSS  नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के समर्थन में ABVP, Jan Jagran Manch, All-India Lawyers Council और All-India Teachers Federation के बैनर तले व्यापक कैंपेन चलाने जा रहा है.

कैंपेन के तहत आरएसएस  देश भर के कॉलेज और यूनिवर्सिटीज में  2,000 सेमिनार आयोजित करेगा.  2,000 सेमिनार अगले माह आयोजित करने की योजना है.  इस योजना को सफल बनाने के लिए आरएसएस से जुड़े इन चार संगठनों को जिम्मेदारी दी गयी है.

इसे भी पढ़ें : सीएए और एनआरसी को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों में बढ़ रही है टकराव की स्थिति

जन जागरुकता फैलाने के लिए भाजपा भी मैदान में कूद गयी है

खबर है कि इसके तहत पिछले सप्ताह चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में वरिष्ठ वकील अजय जग्गा ने छात्रों के एक ग्रुप के बीच नागरिकता कानून के समर्थन में विचार रखे. सूत्रों के अनुसार RSS नहीं चाहता कि इस कैंपेन में उसका नाम सीधे जुड़े इसलिए इन चार संगठनों को इस बड़ी भूमिका के लिए चुना गया है. सेमिनार में जो मैसेज लोगों के बीच दिया जाना है उसका कंटेंट RSS ही तैयार करेगा.

जान लें कि CAA को लेकर इसी तरह की जनजागरुकता फैलाने के लिए भाजपा भी मैदान में कूद गयी है. भाजपा ने डोर-टू-डोर कैंपेन चलाने का ऐलान किया है. इस कैंपेन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे. इसके लिए पार्टी ने 6 सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई है. कमेटी इस कैंपेन के तहत रैलियां भी आयोजित करेगी.

इसे भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर: लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार, आठ मामलों में था वांटेड

विपक्षी दल भ्रम फैलाकर  CAA के खिलाफ देश भर में माहौल बना रहे हैं

कमेटी बुद्धिजीवियों से मुलाकात करेगी और मीडिया के बीच जाकर CAA के समर्थन में लोगों के जागरूक करने की योजना तैयार करेगी. जान लें कि CAA को लेकर भाजपा विपक्षी पार्टियों पर शुरू से ही आरोप लगाती रही है कि विपक्षी दल लोगों के बीच भ्रम फैलाकर इस कानून के खिलाफ देश भर में माहौल बना रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : #CAA  : प्रियंका गांधी ने मुजफ्फरनगर में कहा,  जहां अन्याय होगा, वहां हम खड़े होंगे…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button