JharkhandRanchi

CM के ओएसडी रहे गोपाल जी के खिलाफ ACB ने दर्ज की प्रीलिमिनरी इन्क्वायरी

Ranchi: सीएम के ओएसडी रहे गोपाल जी तिवारी के खिलाफ एसीबी ने प्रीलिमिनरी इन्क्वायरी (पीई) दर्ज की है. इसकी पुष्टि के एसीबी की डीजी नीरज सिन्हा ने की है. उन्होंने कहा कि गोपाल जी के खिलाफ पीई दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है.

गौरतलब है की सीएम हेमंत सोरेन ने अपने ओएसडी गोपाल जी तिवारी के खिलाफ सोमवार को एसीबी जांच का आदेश दिए थे. उन्होंने यह आदेश अपने निवर्तमान ओएसडी के खिलाफ पद का दुरुपयोग कर पैसा कमाने और 21.55 करोड़ रुपये निवेश करने से संबंधित मिली शिकायतों के मद्देनजर दिया था.

इसे भी पढ़ें- बिहार के समस्तीपुर में नाव दुर्घटना: बिजली के तार से चिपके 6 लोग, कई पानी में बहे

पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित है गोपाल जी

गोपाल जी तिवारी ने बीते 13 जूलाई को सीएम के ओएसडी पद पर से इस्तीफा दिया था. फिलहाल गोपाल जी तिवारी पथ निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर पदस्थापित हैं. सीएस हेमंत सोरेन को पिछले दिनों एक शिकायती पत्र मिला था.

इसमें यह आरोप लगाया गया था कि गोपाल जी तिवारी ने अपने पद का दुरुपयोग कर नाजायज तरीके से पैसे कमाये हैं. उन्होंने इस पैसे से संपत्ति अर्जित की है. उन्होंने जमीन और फ्लैट में बड़ी राशि निवेश की है. साथ ही गलत तरीके से विदेश यात्रा भी की है. इन शिकायतों के बाद सीएम ने एसीबी को पीई दर्ज कर जांच का आदेश दिया था.

इसे भी पढ़ें- 24 घंटे में देश में Corona के 47 हजार से अधिक नये केस, 15 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

गोपाल जी तिवारी पर आरोप

गलत तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित की. करीब 21.55 करोड़ रुपये का निवेश किया.
अशोक नगर में मेसर्स किंग्सले डेवलपर नामक कंपनी में गोपाल जी तिवारी के बेटे निलभ भी पार्टनर हैं.

इस कंपनी ने 9.5 करोड़ रुपये की लागत से 136 डिसमिल जमीन खरीदी. गुरुग्राम में 12.5 करोड़ की लागत से एक फ्लैट खरीदी. गुरुग्राम के शोभा इंटरनेशनल सिटी में बेटे के नाम पर फ्लैट.

इसे भी पढ़ें- गाजियाबादः बीजेपी विधायक का बकरीद पर विवादित बयान, कहा- कुर्बानी देनी है तो अपने बच्चों की दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button