
Deoghar : जिला के साइबर अपराधी दिन प्रतिदिन हाइटेक होते जा रहे हैं. गूगल में एड देकर साइबर ठगी करने वाले 11 साइबर अपराधियों को साइबर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. रविवार को इस बाबत जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद ने बताया कि साइबर थाना की पुलिस ने देवीपुर थाना क्षेत्र के कर्णपुरा, मधुपुर थाना क्षेत्र के बावनबीघा, पथरौल थाना क्षेत्र के रांगा सिरसा और मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के पंचरुखी एवं कानो गांव से 11 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.
इन साइबर अपराधियों के पास से 16 मोबाइल, 28 सिम कार्ड, 16 पासबुक, 1 चेकबुक, 6 एटीएम कार्ड और 48000 रुपया बरामद किया गया है.
इसे भी पढ़ें : सुदेश महतो ने कुड़मी सेना से की अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को बचाने की अपील
गिरफ्तार अपराधियों में 21 वर्षीय पिंटु दास, 35 वर्षीय रोहित दास, 45 वर्षीय निताय दास, 20 वर्षीय सिद्धार्थ दास, 26 वर्षीय अजय दास, 23 वर्षीय भूदेव दास, 34 वर्षीय अमरनाथ दास, 27 वर्षीय आजाद दास, 21 वर्षीय शब्बीर अंसारी, 19 वर्षीय अरबाज अंसारी और 25 वर्षीय अनाउल अंसारी का नाम शामिल है.
डीएसपी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार रोहित दास व निताय दास, अजय दास व भूदेव दास और शब्बीर अंसारी व अरबाज अंसारी सगे भाई हैं, जबकि इस मामले में गिरफ्तार धर्मेंद्र दास का आपराधिक इतिहास है. धर्मेंद्र नगर थाना में दर्ज एक मामले का आरोपी है.
डीएसपी द्वारा यह जानकारी दी गयी कि इन साइबर अपराधियों द्वारा साइबर ठगी की घटना को अंजाम देने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जाते थे. साइबर अपराधी फोन पे कस्टमर अधिकारी बनकर ठगी करते हैं. इसके साथ ही ड्रीम 11, रम्मी और तीन पत्ती गेम के माध्यम से ठगी करते हैं. इसके साथ साइबर अपराधी गूगल सर्च इंजन का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों को लॉटरी का प्रलोभन देकर पैसों की ठगी करते थे. साइबर ठगी के लिए गूगल पे का भी सहारा लिया जाता था. साथ ही साइबर अपराधियों द्वारा वर्चुअल पेमेंट एड्रेस के माध्यम से भी ठगी की जाती थी.
इसे भी पढ़ें : लातेहार : मेला देखने आए बाइक सवार युवक हुए हादसे के शिकार, तीन की मौत




