Crime NewsJharkhandNEWSRanchi

कार्बाइन के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: रांची पुलिस ने डोरंडा इलाके में देर रात छापेमारी कर कार्बाइन के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है.एसएसपी की क्यूआरटी टीम और हटिया एएसपी विनीत कुमार ने देर रात डोरंडा के पोखरटोली में छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ा है.

इसे भी पढ़ें: अंबानी के घर के निकट मिली विस्फोटक से लदी कार के मालिक का शव मिला

 

रांची पुलिस की छापेमारी में डोरंडा थाना, एयरपोर्ट थाना और जगन्नाथपुर थाना की पुलिस टीम भी शामिल रही. पुलिस की टीम द्वारा पकड़े गए अपराधियों की निशानदेही पर देर रात तक छापेमारी करती रही. पुलिस ने अपराधियों के ठिकाने से एक कार्बाइन और कुछ दूसरे हथियार बरामद किए हैं.

इसे भी पढ़ें: खूब RTI लगाते थे राजेश, खिसियाकर रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मियों ने ड्रग तस्करी में फंसा दिया

 

Related Articles

Back to top button