
Palamu : सतारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के मुख्य घटक आजसू पार्टी ने राज्य के सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इसे लेकर पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और पार्टी की नीति और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया है, ताकि पार्टी सशक्त हो सके. पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर स्थित परिसदन में सोमवार को कुछ इसी उद्देश्य के साथ पार्टी की पलामू जिला इकाई के तत्वावधान में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई और सभी सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर रणनीति तैयार की गयी. जिला अध्यक्ष विकेश शुक्ला ने बैठक की अध्यक्षता की. मौके पर बतौर पर्यवेक्षक सह केंद्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेंः दर्दनाकः आर्थिक तंगी ने ली एक परिवार की जान ! रांची में परिवार के सात लोगों ने की खुदकुशी
आजसू अपने सिद्धांत के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती
मौके पर अंसारी ने कहा कि पलामू जिले के हर गांव और टोले में आजसू ने अपना संगठन खड़ करने का लक्ष्य रखा है. पार्टी इस बार राज्य के सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी अभी से ही शुरू कर दी है. पार्टी अपने सिद्धांत के साथ कोई समझौता नहीं कर सकती है. पार्टी का जो सिद्धांत है, उस पर आज भी वह कायम है. कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ गांव स्तर पर भ्रमण कर संगठन को मजबूत बनाने का प्रयास करें. अगर संगठन मजबूत रहेगा तो विधानसभा सीट जीतने से पार्टी को कोई भी नहीं रोक सकता है.
इसे भी पढ़ेंः जमशेदपुरः नहर में गिरी कार, दो की मौत-एक युवक बहा,एक की बची जान
पार्टी का प्रभाव प्रतिदिन राज्य में बढ़ रहा
केंद्रीय महासचिव राजेंद्र मेहता ने कहा कि पलामू में आजसू के कार्यकर्ता लगन और उत्साह के साथ सभी कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं. इससे संगठन प्रतिदिन मजबूत होते जा रहा है. केंद्रीय सचिव सतीश कुमार ने कहा कि आजसू का मूलमंत्र है, हमारा प्रयास, सामाजिक न्याय और विकास. पार्टी का प्रभाव प्रतिदिन राज्य में बढ़ रहा है. राज्य का विकास आजसू से ही संभव है. पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतों के कुशल नेतृत्व में आजसू आने वाले समय में निश्चित तौर पर बेहतर प्रदर्शन करेगी.
बैठक का संचालन संतन मेहता ने किया. मौके पर पवन गुप्ता, पार्टी के जिला प्रवक्ता वसीम खान, इम्तेयाज अहमद नजमी सहित काफी संख्या में आजसू के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




