JharkhandLatehar

मालगाड़ी के चपेट में आने से लात पंचायत का युवक गम्भीर रूप से घायल

Latehar: बरवाडीह रेलवे स्टेशन के समीप 16 सी फाटक के पास मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से लात पंचायत के रामु राम के 50 वर्षिय पुत्र राजेश राम का पांव कट गया. जिससे वो गम्भीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी स्टेशन प्रबंधक अनिल द्विवेदी के द्वारा दिए जाने के बाद सीएचसी की एम्बुलेंस टीम ने मौके पर पहुंची. और उसे उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाडीह लाया गया.

जंहा चिकित्सक डॉ अनुपम एक्का व ड्रेसर राजेश चन्द्र उर्फ बबलू ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर रेफर कर दिया. वही इस सम्बंध में चिकित्सक डॉ अनुपमा एक्का ने बताया रक्त का बहाव ज्यादा हो गया है. इसलिए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है.

Related Articles

Back to top button