
Ranchi : भारत में शादियों को लेकर अलग तरह का उत्साह रहता है. इससे पहले लड़के के लिए लड़की ढूंढना भी तगड़े संघर्ष का काम है. कई ऐसे लड़के हैं जिन्हें शादी के लिए लकड़ी नहीं मिल रही है. ऐसे में आजकल लोग मैरिज ब्यूरो का सहारा भी ले रहे हैं. कुछ लोग तो शादी के लिए अलग तरह का तरीका भी अपना रहे हैं. ऐसे ही एक क्रिएटिव तरीका अपनाया है तमिलनाडु के रहने वाले एक लड़के ने. जब वो दुल्हन की तलाश करते-करते परेशान हो गया, तो उसने अपने पोस्टर शहर में लगवा दिए.
तमिलनाडु के मदुरै के विलुपुरम के रहने वाले 27 वर्षीय जगन जो पेशे से इंजीनियर हैं. बीते कई वर्षों से वो अपने लिए दुल्हन की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई परफेक्ट पार्टनर नहीं मिला.
इसे भी पढ़ें:रांची पुलिस के 8 इंस्पेक्टर का सीआइडी में तबादला
इसके बाद उन्होंने अपनी पसंत की शादी करने के लिए कुछ अनोखा करने का सोचा. उन्होंने अपनी शादी के लिए शहर के चौराहों पर इश्तिहार लगा दिए. उन्होंने बड़े-बड़े पोस्टर्स लगवा दिए, जिनपर लिखा है कि उन्हें ‘Miss Right’ की तलाश है.
इन पोस्टर में जगन ने खुद से जुड़ी जानकारी दी है. यहां तक कि इस पोस्टर उनकी एक फोटो भी लगी हुई है. उनकी सैलरी के बारे में भी बताया गया है. उन्होंने इसमें लिखा है कि वो डिजाइनर हैं और उन्होंने BSC आईटी से पढ़ाई की है. वो एक प्राइवेट कंपनी में बतौर मैनेजर काम करते हैं. उनकी सैलरी करीब 40 हजार है. इतना ही नहीं, उनके नाम पर एक जमीन भी है. उनका ये तरीका अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
इसे भी पढ़ें:चारा घोटाले मामले में लालू की सजा बढ़ाने की याचिका पर चार सप्ताह बाद होगी सुनवाई




