
- रेभनाडीह निवासी लक्ष्मण राणा और सहदेव यादव के रूप में हुई शवों की शिनाख्त
Koderma : मंगलवार की सुबह धनबाद-गया रेलखंड के हीरोडीह स्टेशन के पूर्वी छोर पर स्थित केबिन के पास ट्रैक पर दो शव मिले. मृतकों की शिनाख्त रेभनाडीह निवासी लक्ष्मण राणा और सहदेव यादव के रूप में हुई है. दोनों के शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हैं.
इसे भी पढ़ें-Update : धनबाद में IPS के घर में हुई डकैती, CCTV कैमरे का DVR भी ले उड़े डकैत
हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की आशंका
शव को देख ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी मौत ट्रेन से कटकर हुई है, लेकिन लोगों ने आशंका जतायी है कि इन दोनों व्यक्तियों की हत्या करने के बाद उसे हादसा का रूप देने के लिए रेलवे ट्रैक पर दोनों के शव फेंके गये होंगे. पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है.
इसे भी पढ़ें-गिरिडीह : जमीन विवाद में बिरनी की महिला वार्ड सदस्य की हत्या, आरोपी फरार




