Uncategorized

हजारीबाग में ट्रेन की आहट, नागरिकों में जबरदस्त उत्साह

हजारीबाग: रविवार (22 दिसंबर 2013) का दिन हजारीबाग के निवासियों के लिए जबरदस्त उत्साह लेकर आया। ट्रायल ही सही, यहां पहली बार रेल चली। रेल विभाग द्वारा कोडरमा से हजारीबाग तक एक ट्रायल इंजन नवनिर्मित रेल पटरियों पर चलाया गया। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद थे। दरअसल, आजादी बाद से ही यहां रेल का इंतजार रहा है।

इस बीच, राजनीतिकों में श्रेय लेने की भी होड़ देखी गयी। भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जो प्रयास किया था आज रेल का यहां पहुंचना उसी का परिणाम है। जबकि कांग्रेस के विधायक सौरभ नारायण सिंह ने कहा कि आज हजारीबाग में रेल पहुंचना मनमोहन सिंह, लालू यादव, हेमन्त सोरेने और शिबु सोरेन के प्रयासों का नतीजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button