रांची: यहां का सीठियो गांव नरेंद्र मोदी की पटना रैली के बाद से ही सुखियों में रहा है। उस रैली में ब्लास्ट का आरोपी इम्तियाज इसी गांव का निवासी है। दो अन्यै आरोपी तौफिक एवं एक अन्य भी इसी गांव के रहनेवाले हैं। पांच पांच लाख के ये दोनों ईनामी आरोपी फरार हैं।
खास बात यह कि रविवार को भाजपा नेताओं का एक दल यहां बाजे गाजे के साथ पहुंचा। प्रसंग था, 29 दिसंबर को पास के धुर्वा मैदान में होनेवाली नरेन्द्र मोदी की विजय संकल्प रैली के लिए आमंत्रण पत्र बांटने का अभियान। दल का नेतृत्व कर रहे रांची से भाजपा विधायक व पूर्व विधानसभा स्पीकर सी पी सिंह ने कहा कि सीठियो को भारत से अलग तो नहीं। इसी देश का हिस्सा है। इसलिए हम यहां के लोगों को आमंत्रण पत्र बांटने आये हैं। सीपी सिंह के साथ मौजूद भाजपा के पूर्व रास सांसद अजय मारू ने कहा कि निमंत्रण पाकर यहां के लोग काफी खुश हैं। नेतागण इम्तियाज के घर भी पहुंचे।




