
Kandra: माइकल जॉन प्रेक्षागृह जमशेदपुर में वोलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन जमशेदपुर की ओर से वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें संयुक्त राष्ट्र संघ से गैर सरकारी संस्थान के रूप में मान्यता प्राप्त आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की स्थानीय शाखा सरायकेला -खरसावां को रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
भुक्ति प्रधान गोपाल बर्मन, दीपक कुमार एवं राहुल रजक ने संयुक्त रूप से सम्मान ग्रहण किया. गौरतलब हो कि आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल सरायकेला- खरसावां द्वारा आयोजित चार रक्तदान शिविर से कुल 410 यूनिट रक्त संग्रह किया गया. संग्रहित रक्त को सरायकेला -खरसावां जिला के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के बीच वितरित किया जा रहा है. अगले साल 500 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य है.
मुख्य अतिथि ने कही ये बात
इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वाइस प्रेसिडेंट टाटा स्टील उत्तम सिंह ने कहा कि विगत तीन साल से हम कोविड 19 महामारी से जूझ रहे थे. उस समय वोलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन झारखंड के सदस्य मंथन में जुटे थे कि किस प्रकार थैलेसीमिया, कैंसर पीड़ित या गर्भवती व दुर्घटना के शिविर को रक्त उपलब्ध कराएं. अंततः विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने रक्तदान के क्षेत्र में मिशाल कायम की. कार्यक्रम में शरत चंद्र, नलिनी राममूर्त्ति,चन्द्रेश्वर खान, संजय चौधरी अतिथि के रूप में मौजूद थे.
ये भी पढ़ें-Saraikela News: अब नहीं होगी सिंचाई की समस्या, 130 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास




