NEWS

Man Vs Wild : खतरों के खिलाड़ी ने बेयर गिल्स से सीखी सर्वाइवल की तकनीक

New delhi : 14 सितंबर को डिसकवरी चैनल पर सर्वाइल एक्सपर्ट बेयर ग्रिल्स के शो Man Vs Wild का प्रसारण हुआ. शो को प्रोमो पिछले कुछ समय से आ रहा था और लोगों को इसकी बेसब्री से प्रतीक्षा भी थी. वजह थी शो में बॉलीवुड के खतरे के खिलाड़ी अक्षय कुमार की इंट्री. बेयर अपने शो में नामी गिरामी हस्तियों के साथ बीहड़ों में उन्हें जिंदा रहने के गुर सिखाते रहते हैं इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत के साथ वे शो कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें : हरिवंश दोबारा चुने गये राज्यसभा का उपसभापति, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

जंगल में साथ पूरा किया एडवेंचर ट्रिप 

बहरहाल, अक्षय कुमार और बेयर ग्रिल्स की जोड़ी के साथ इस शो को करोड़ों लोगों ने देखा. इस दौरान तकरीबन खतरनाक स्थितियों में दोनों ने जंगल में एक एडवेंचर ट्रिप को पूरा किया. अक्षय कुमार फिल्मों में अपने खतरनाक स्टंट के लिए जाने जाते हैं और बेयर ग्रिल्स वास्तविक जिंदगी में ऐसे काम करते हैं. इस शो पर अक्षय ने कई खतरों का सामना किया. दोनों ने अपने अनुभवों को शेयर किय़ा. और साथ ही अपने परिवार, करियर और जिंदगी के बारे में भी बातें कीं. बेयर ग्रिल्स के साथ इस एडवेंचर की शुरुआत अक्षय कुमार ने एक ट्रक से छलांग लगाकर की. दोनों को नदी के पास जाना था, जिसके लिए अक्षय ने पेड़ पर चढ़कर रास्ता ढूंढा.

हाथी के गोबर के पानी से बनी चाय पी

बेयर  सिखाया कि किस तरह से रस्सी से अपना हर्नेस खुद बनाया जा सकता है.यह भी कि रस्सी की मदद से किसी भी ऊंचाई वाली जगह पर कैसे चढ़ा जाए. जंगल के रास्ते दोनों मगरमच्छों से भरे नदी को रस्सी पर हटक कर पार किया. बेयर अक्सर ऐसी चीजें खा पी लेते हैं जो काफी अजीबोगरीब होता है. दोनों ने हाथी के गोबर के पानी से बनी चाय पी.

इसे भी पढ़ें : विपक्ष के सवाल पर सरकार का जवाब- कोरोना काल में कितने मजदूरों की जान गयी आंकड़ा उपलब्ध नहीं

अक्षय ने बताया फिल्मों में कैसे आए

अक्षय ने बताया कि वे फिल्मों मे कैसे आए. अक्षय ने बताया, कि पहले वे बैंकाक में कुक और वेटर दोनों की नौकरी करते थे. इसके बाद वे मुंबई आ गए और बच्चों को मार्शल आर्ट्स सिखाने लगे. तब मेरे एक स्टूडेंट के पिता ने मुझे कहा कि तुम्हें मॉडलिंग में हाथ आजमाना चाहिए. मैं एक स्टूडियो में गया और वहां एक लड़की आई. हम दोनों ने साथ में पोज दिए और फोटोज खिंचवाई. इस सबके बाद मुझे शाम को 21000 रुपये का चेक थमा दिया गया.

शेट्टी ने कहा खिलाड़ी ना बने, बेयर की बातों को माने

अक्षय कुमार की फिटनेस और उनके जज्बे को देखकर बेयर ग्रिल्स बेहद खुश और उत्साहित थे. अक्षय ने शो में पेड़ पर चढ़ाई की और नदी को पार किया. जिससे बेयर काफी इम्प्रेस हुए. उन्होंने कहा की मैं मान गया लोग तुम्हें खिलाड़ी क्यों कहते हैं. इस दौरान बेयर ने अक्षय को ट्विंकल खन्ना, कटरीना कैफ और सुनील शेटेटी के भी मैसेज दिखाए.  अक्षय कुमार का हौसला बढ़ाने के लिए बेयर ग्रिल्स ने उन्हें ट्विंकल खन्ना, कटरीना कैफ और सुनील शेट्टी के मैसेज भी दिखाए. सुनील शेट्टी ने अक्षय को बधाईयां देते हुए कहा कि वे खुद खिलाड़ी ना बने और बेयर की बातों को सुने.

इसे भी पढ़ें : संसद की जांच में हनुमान बेनीवाल की रिपोर्ट पॉजिटिव, जयपुर में निगेटिव, बोले- किस रिपोर्ट को सही माना जाए?

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button