New Delhi: भारत में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है. देश में संक्रमितों का आंकड़ा 50 लाख को पार कर चुका है. वहीं बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 1,290 लोगों की मौत के बाद मृतकों सख्ंया बढ़कर 82 से अधिक हो गई है. जबकि एक दिन में नये केस की संख्या फिर 90 हजार के पार रही. हालांकि, सरकार का कहना है कि भारत में संक्रमितों के ठीक होने की दर दुनिया में सबसे अधिक है. और देश ने इस मोर्चे पर अन्य देशों के अनुभव से सीखा है.
इसे भी पढ़ेंः चीन ने कहा- भारत के रक्षा मंत्री का बयान उकसाने वाला
अबतक 82 हजार से ज्यादा की मौत
देश में कोरोना का कोहराम अपने चरम पर है. संक्रमण से होनेवाली मौत का आंकड़ा 82 हजार को पार कर चुका है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा अपडेट के मुताबिक, एक दिन में संक्रमण के 90,123 नये केस सामने आये हैं. जिससे देश में कोरोना केस की संख्या बढ़कर 50,20,359 हो गयी है. वहीं भारत में कोविड-19 से एक दिन में सर्वाधिक 1,290 लोगों की मौत के बाद, इस महामारी ने अबतक 82,066 लोगों की जान ले ली है.
India’s #COVID19 case tally crosses 50-lakh mark with a spike of 90,123 new cases & 1,290 deaths in last 24 hours.
The total case tally stands at 50,20,360 including 9,95,933 active cases, 39,42,361 cured/discharged/migrated & 82,066 deaths: Ministry of Health & Family Welfare pic.twitter.com/94CuzPAAUi
— ANI (@ANI) September 16, 2020
बढ़ते आंकड़ों के दहशत के बीच थोड़ी राहत की खबर ये है कि देश में फिलहाल 9,95,933 एक्टिव केस हैं. जबकि 39,42,361 लोगों ने इस महामारी को मात दी है, और स्वस्थ हो चुके हैं. केंद्र सरकार ने भी बेहतर रिकवरी रेट की बाच कही है.
वहीं केंद्र सरकार ने यह भी कहा कि कोरोना वायरस के इलाज में ऑक्सीजन की राष्ट्रीय स्तर पर कोई कमी नहीं है और राज्यों से अनुरोध किया कि वे अस्पताल स्तर पर उचित प्रबंधन सुनिश्चित करें और ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिये पहले से योजना बनाएं जिससे स्टॉक की अनुपलब्धता न हो.
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने मीडिया से बात करते हुए यह भी कहा कि कोविड-19 से फिर से संक्रमित होना बहुत रेयर है लेकिन यह हो सकता है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चिंता का विषय नहीं है.
भारत में रिकवरी रेट बेहतर
स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इस बात पर जोर दिया कि भारत उन देशों में हैं जहां कोविड-19 से ठीक होने वालों की संख्या सबसे अधिक संख्या है. उन्होंने कहा कि देश में 14 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं जहां एक्टिव मरीजों की संख्या 5,000 से कम है. जबकि देश में 18 राज्य और केंद्रशासित प्रदेश हैं, जहां एक्टिव केस की कुल संख्या 5,000 और 50,000 के बीच है, जबकि ऐसे मात्र चार राज्य जहां उपचाराधीन मरीजों की संख्या 50,000 से अधिक है.
स्वास्थ्य सचिव ने भारत में ठीक होने वालों की उच्च संख्या पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 38.5 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं. यह संख्या दुनिया में सबसे अधिक ठीक होने की दर में से एक है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़े से पता चलता है कि भारत में ठीक होने वालों की सबसे अधिक संख्या है.
इसे भी पढ़ेंः सीमा विवाद पर संसद में बयानः नेहरू बनाम राजनाथ
महज 11 दिनों में 40 से 50 लाख हुए केस
देश में 40 लाख की संख्या पार करने के महज 11 दिन बाद भारत में संक्रमितों की कुल संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है. वहीं महाराष्ट्र में रोजाना 20 हजार के आसपास नये केस सामने आ रहे हैं. हालांकि, महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 70 प्रतिशत है, लेकिन अब प्रदेश में संक्रमितों की संख्या 11 लाख तक पहुंच गयी है.
वहीं अरुणाचलल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं. उन्होंने खुद इसकी जानकारी ट्वीट कर दी. उनके मुताबिक, उनमें संक्रमण के कोई लक्षण नहीं है, और स्वस्थ महसूस कर रहे हैं. लेकिन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत वो होम आइसोलेशन में हैं.
इसे भी पढ़ेंः बिहार-यूपी में वज्रपात से 28 लोगों की मौत, उत्तर भारत में उमस भरा रहा मौसम




