BiharCrime News

होली में बिहार के भागलपुर, बांका और मधेपुरा में जहरीली शराब पीने से 19 की मौत

Patna:  वैसे बिहार में शराबबंदी है. लेकिन इस बार होली में शराबबंदी के दावों की पोल खोलकर रख दी है. राज्य के अलग-अलग जिलों से जहरीली शराब पीने की वजह से लगभग 19 लोगों की मौत हो चुकी है. भागलपुर, बांका और मधेपुरा में कई लोगों की चली गई. हालांकि मामले की अधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं हुई है. बता दें कि भागलपुर में 7  बांका में 8 और मधेपुरा में 4 लोगों की जान गई है.

इसे भी पढ़ें: देवघर: झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर हमला, एक जवान घायल, 6 नामजद सहित 80 लोगों पर FIR दर्ज

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में रविवार को अलग-अलग गांवों में संदिग्ध अवस्था में आठ लोगों की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार सभी लोगों में एक जैसे लक्षण दिखाई दिए. सभी पेट दर्द, उल्टी होना एवं आंखों की रोशनी चले जाने की शिकायत कर रहे थे. कुछ लोगों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जबकि कुछ को भागलपुर रेफर किया गया. जहां उनकी मौत हो गई.  भागलपुर जिले में सात लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. स्थानीय लोग शराब पीने से मौत होने की बात कह रहे हैं. वि.वि क्षेत्र के साहेबगंज मोहल्ले में पांच की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. इसमें एक की शनिवार की शाम और चार की रविवार की सुबह मौत हुई है. इसके अलावा नारायणपुर प्रखंड में भी दो लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. एक की मौत शनिवार की शाम और दूसरे की मौत रविवार की सुबह हुई है. चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

मधेपुरा जिला के मुरलीगंज में  4 लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है. बताया जाता है कि ये मौत जहरीली शराब से हुई है. सूत्रों की माने तो होली में जहरीली शराब पीने से 22 लोग बीमार हुए. जिन्हें बारी-बारी से मुरलीगंज पीएचसी और निजी अस्पतालों में इलाज के लिए ले जाया गया. 3 मृतक एक गावं दिग्घी के बताए जा रहे हैं, जबकि एक मुरलीगंज मुख्य बाजार के वार्ड 9 के निवासी हैं. हालांकि शराब से मौत के बारे में पुलिस और परिजन इंकार कर रहे हैं. लेकिन हर शव को पुलिस आनन फानन में रात के अंधेरे में जलाया गया.

Related Articles

Back to top button