JharkhandKoderma

कोडरमा घाटी में आलू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, रांची- पटना रोड जाम

Koderma : विगत 10 दिनों से कोडरमा घाटी में लगातार बड़ी छोटी दुर्घटना हो रही हैं. घाटी स्थित 9वां माइल के पास तीखे मोड़ पर ब्रेक फेल हो जाने से दुर्घटनाएं होती रहती है. दुर्घटना में कई लोगों की जानें भी जा चुकी है. शनिवार की सुबह भी 9वां माइल स्थित बंदरचुआ के पास आलू भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. इसकी वजह से दो घंटे तक रांची-पटना रोड जाम रहा.इस दुर्घटना में चालक घायल हो गया है. उसकी पहचान संजय कुमार (पिता कपिल यादव ग्राम बिहार) के रूप में हुई है.

इसे भी पढ़ें : Ranchi News : डोरंडा में कश्मीरी युवकों के साथ की गयी मारपीट, पुलिस ने 3 को लिया हिरासत में

बंगाल से आलू लोड कर नवादा जा रहा था ट्रक

घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक आलू भरा ट्रक बंगाल से लोड करके नवादा बिहार जा रहा था. इस दौरान कोडरमा घाटी में ट्रक पलट गया. घटनास्थल के दोनों तरफ रोड जाम रहा और कई यात्री वाहन भी फंसे रहे. वहीं ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस ने कोडरमा घाटी पहुंचकर ट्रक को रोड के किनारे कराया, फिर दोनों तरफ से परिचालन चालू किया गया.

इसे भी पढ़ें : खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 के लिए झारखंड की हॉकी, फुटबॉल और कबड्डी टीम का 29 नवंबर से ट्रायल

Related Articles

Back to top button