
Ranchi : होटवार जेल में बंद एक करोड़ का इनामी नक्सली प्रशांत बोस से झारखंड की सीआईडी टीम दो दिनों की रिमांड पर लेकर जल्द ही पूछताछ करने वाली है. इसके लिए न्यायालय से अनुमति मिल गई है. सीआईडी की टीम प्रशांत बोस से बुंडू के एक केस में पूछताछ करेगी.
बुंडू के तैमारा घाटी में 18 फरवरी 2016 को माओवादियों से रांची पुलिस व सीआरपीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ हुई थी. इस मुठभेड़ में प्रशांत बोस मास्टरमाइंड था और प्रशांत बोस के इशारे पर ही यह मुठभेड़ हुआ था.
इसे भी पढ़ें:ग्रामीण विकास योजनाओं में खर्च नहीं हुए 140 करोड़, राजकोष में होगी ट्रांस्फर
इस मुठभेड़ में एक महिला नक्सली सहित चार माओवादी मारे गए थे. इस घटना में दो जवान गोविंद सिंह व सद्दाम अंसारी जख्मी हो गए थे.
मुठभेड़ के बाद सर्च अभियान में मारे गए माओवादियों के पास से छह लाख रुपये नकदी, चार एके-47 व सैकड़ों चक्र कारतूस भी जब्त किए गए थे. पुलिस को सर्च के दौरान मुठभेड़ स्थल से कई खोखे भी मिले थे. इसी मामले को लेकर सीआईडी की टीम प्रशांत बहुत से पूछताछ करेगी.
इसे भी पढ़ें:NIA की पूछताछ में चौकाने वाले खुलासे, आतंकी जफर अब्बास साइबर क्राइम करने में भी एक्सपर्ट
आपको बता दें कि बंगाल, बिहार, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ और झारखण्ड रीजन के हर नक्सल गतिविधि में सक्रिय प्रशांत बोस उर्फ किशन दा को 12 नवंबर को सरायकेला खरसांवा स्थित कांड्रा इलाके से गिरफ्तार किया गया था.
गिरफ्तारी के बाद कई जांच एजेंसियां नक्सली प्रशांत बोस से पूछताछ की है और इस पूछताछ में जांच एजेंसियों को कई अहम जानकारी मिली है जिसके आधार पर जांच चल रही है.
इसे भी पढ़ें:रेलयात्री ध्यान दें… 12 दिसंबर को जसीडीह से चलने वाली ट्रेनें रद्द रहेंगी




