
New Delhi: लोकसभा चुनाव 2019 की सरगर्मी के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक कैंपेन शुरू किया है. और देश की जानी-मानी हस्तियों को टैग कर ट्विटर पर एक के बाद एक कई ट्वीट कर लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है. साथ ही देश की हस्तियों से अपील की है कि वो लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करें.
#VoteKar अभियान
पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके लिए #VoteKar अभियान शुरू किया है. 30 मिनट की अवधि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 ट्वीट किए और 40 हस्तियों, संस्थानों को टैग किया है.
My fellow Indians,
The time has come to say- #VoteKar.
In the upcoming Lok Sabha elections, ensure that you as well as your family and friends turnout in record numbers.
Your doing so will have a positive impact on the nation’s future.
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2019
पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, “मेरे साथी भारतीयों, समय आ गया है कि हम आवाज दें कि #VoteKar, आने वाले लोकसभा चुनाव में सुनिश्चित करें कि आप और आपका परिवार, दोस्त रिकॉर्ड संख्या में आएं, आपका ऐसा करना देश के भविष्य पर सकारात्मक असर डालेगा.”
The formidable @AnupamPKher, multifaceted @iKabirBedi and the widely acclaimed @shekharkapur have made India very proud at the world stage.
My appeal to them- can you tell fellow Indians to vote in large numbers in the upcoming elections? #VoteKar
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2019
इसके बाद उन्होंने एक्टर अनुपम खेर, कबीर बेदी और डायरेक्टर शेखर कपूर को टैग करते हुए कहा कि इन्होंने विश्व मंच पर भारत का नाम रोशन किया है. पीएम ने कहा कि इनसे उनकी अपील है कि क्या वे अपने साथी भारतीयों को बताएंगे कि वे आनेवाले चुनाव में बड़ी संख्या में मतदान करने आएं?
Dear @iHrithik and @ActorMadhavan,
Your work has stood out not only for the entertainment quotient but also for the passion and hardwork behind it. As widely respected voices, if you lend your voice towards increasing voter awareness, it strengthens India’s democracy. #VoteKar
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2019
साथ ही अभिनेता ऋतिक रोशन और माधवन से भी पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी तरह की अपील की है और कहा है कि लोगों को वोटिंग के लिए जागरुक कर वे भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करें.
लोकतंत्र को करें मजबूत
पीएम मोदी ने अभिनेता अनिल कपूर, अजय देवगन और माधुरी दीक्षित को टैग करते हुए कहा है कि बॉक्स ऑफिस पर टोटल धमाल मचाने के बाद अब पोलिंग बूथ पर टोटल धमाल मचाने का वक्त है. पीएम ने कहा कि #VoteKar मूवमेंट को सपोर्ट कर आप भारत के लोकतंत्र मजबूत करेंगे.
Dear @AnilKapoor, @ajaydevgn & @MadhuriDixit,
After the box office, it is time to create Total Dhamaal at the polling booths.
Your support to the #VoteKar movement will augur well for India’s democracy.
Let us ensure high voter turnout!
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2019
रविवार को ट्वीट में पीएम मोदी ने डायरेक्टर मधुर भंडारकर, विवेक अग्निहोत्री और अभिनेता राजकुमार राव को भी अपने ट्वीट में टैग किया है. साथ ही क्रिकेट खिलाड़ी शिखर धवन, आर अश्विन, भुवनेश्वर कुमार के अलावा जानी-मानी एथलीट हिमा दास, दीपा करमाकर और साक्षी मलिक को भी अपने ट्वीट में टैग किया है.
I would request @TVMohandasPai, @ShekharGupta, @DrSYQuraishi and @punitgoenka to highlight the importance of high voter turnout, especially among youngsters.
The words of these individuals will surely bring more people to the polling booth. #VoteKar
— Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) March 24, 2019
वहीं आजतक की एंकर श्वेता सिंह और चित्रा त्रिपाठी को टैग करते हुए कहा कि यदि ये लोग अपना टाइम और ऊर्जा को इस मूवमेंट के प्रचार-प्रसार में लगाएंगे तो ये शानदार होगा. पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में अपील की है कि आने वाले चुनाव में लोगों को बढ़ चढ़कर वोट करने के लिए कहें.




