JharkhandRanchi

झारखंड : चौकीदारों को वेतन नहीं मिलने को लेकर राहुल ने मोदी पर साधा निशाना

Ranchi : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने झारखंड में 10 हजार से अधिक चौकीदारों को पिछले कई महीनों से वेतन नहीं मिलने संबंधी खबर को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साथा. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने जिस चौकीदार के भेष में खुद को छुपाया है वह जरा उनके बारे में भी सोच लेते.

कई महीनों से 10 हजार से अधिक चौकीदारों को नहीं मिला वेतन

उन्होंने फेसबुक पर एक मीडिया रिपोर्ट शेयर करते हुए कहा कि जिनके भेष में ख़ुद को छुपाया है उनके बारे में भी तो जरा सोच लेते. राहुल ने जो खबर शेयर की है उसके मुताबिक झारखंड में पिछले कई महीनों से 10 हजार से अधिक चौकीदारों को वेतन नहीं मिला है जिस वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

बिहार स्थापना दिवस की दी बधाई

कांग्रेस अध्यक्ष ने एक अन्य फेसबुक पोस्ट में बिहार के स्थापना दिवस की बधाई दी. उन्होंने कहा कि त्याग, तपस्या और परिश्रम की मिसाल, बिहार के निवासियों को स्थापना दिवस की बहुत बधाई. आपने हमेशा दुनिया को दिशा दिखाई है. आप आगे बढ़ते रहें और हमेशा खुश रहें, मेरी यह कामना है.

Related Articles

Back to top button