NEWSWING MEDIA MARKETING INITIATIVES

हरमू मैदान में पांच दिवसीय झारखंड ऑटोमोबाइल शो-2019 शुरू

Ranchi: नयी और आधुनिक टेक्नोलॉजी की कई बड़ी कंपनियों की प्रीमियम बाइक और कारों के साथ झारखंड ऑटोमोबाइल शो की शुरूआत आज बुधवार को हो गयी. हरमू मैदान में 6 से 10 मार्च तक चलने वाले इस झारखंड ऑटोमोबाइल शो बहुत सारे नये प्रोजेक्ट को उतारा जा रहा है. आयोजक कंपनी के ब्रांड इंडिया और स्पेक्ट्रम के तुषार कपूर और राहुल रोशन ने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस कावासाकी बाइक, टाइम्फ प्रीमियम बाइक और बीएमडब्ल्यू की बाइक इस शो का खास आकर्षण होगी. श्री कपूर ने बताया कि ये बाइक पहली बार झारखंड में आ रही है. इस शो के दौरान लोगों को एक ही छत के नीचे दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जानकारी दी जायेगी. इस शो में अलग से इवेंट का भी आयोजन किया जा रहा है. शो में 25 से अधिक बड़ी कंपनियों के दो पहिया और चार पहिया वाहनों की जानकारी दी जायेगी. युवा वर्ग को आकर्षित करने के लिए आठ मार्च को ट्विन स्कल्स राइडर ग्रुप द्वारा प्रीमियम क्लास की बाइक से बाइक रैली निकाली जायेगी. ये रैली शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरेगी. 8 मार्च को ही रांची में होने वाले भारत-ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट मैच का बड़े स्क्रीन में लाइव शो किया जायेगा. 9 मार्च को शो स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जायेगा. इसके अलावा कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा. इसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया जायेगा. शो में वाहन खरीदने वालों को उपहार दिये जायेंगे. आयोजकों ने बताया कि 24 और 25 मार्च को झारखंड ऑटोमोबाइल शो का आयोजन जमशेदपुर में होगा. 27 और 28 मार्च को धनबाद में शो का आयोजन होगा.

Related Articles

Back to top button