GiridihJharkhand

गिरिडीह : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो कोयला मजदूरों की मौत,  दो की स्थिति गंभीर

 Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्‍य मार्ग पर आज सुबह करीब चार बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो कोयला मजूदरों की मौत हो गयी, वहीं दो कोयला मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. वाहन की चपेट में आने से मजदूरों की मौत की सूचना मिलते ही वहां स्‍थानीय लोगों की भीड़ लग गयी. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. मौके पर पुलिस ने पहुंच कर शवों को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया. मिली जानकारी के अनुसार ये सभी मजदूर देवघर जिले के रहने वाले हैं.

कैसे घटी घटना

मिली जानकारी के अनुसार सड़क हादसे में दुर्गापुर के मो सोहराब शेख, सुग्गापहाड़ी के साजिद अंसारी व रजाउल अंसारी की मौत हुई है. वहीं रजाउल शेख व मतीन अंसारी हादसे में घायल हुए. मतीन को प्राथमिक चिकित्सा के बाद छोड़ दिया गया और रजाउल शेख का इलाज स्थानीय नर्सिंग होम में चल रहा है. घायल मतीन ने बताया कि पांच लोग मधुपुर-गिरिडीह सवारी गाड़ी से एक साथ चले और महेशमुंडा में उतर गये.  सभी को महेशमुंडा से मधवा कोयला लाने जाना था. साईकिल पकड़े सभी सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, इसी बीच सामने से आ रही ट्रक रौंदते हुए निकल गयी. हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. मो सोहराब व साजिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं रजाउल अंसारी की मौत धनबाद ले जाने के क्रम में बीच रास्ते में हुई. तीनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परजिनों को सौंप दिया गया है. मृतकों के परिजनों के करूण क्रंदन से सदर अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया.

 कोयला लेने जा रहे थे मजदूर :  जानकारी के अनुसार देवघर निवासी मजदूर ट्रेन से सुगापहाड़ी रेलवे स्टेशन,  महेशमुंडा जक्शन में उतरे. वहां से अपनी साइकिलों पर गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग से माधवा गिरिडीह की ओर कोयला लेने जा रहे थे. इसी दौरान हादसे के शिकार हो गये.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस करती रही पुलिस से आग्रह “आने दें कार्यकर्ताओं को” आखिर में सुबोधकांत ने कहा “बैरिकेट हटायें और अंदर आ जायें”

Related Articles

Back to top button