NationalWorld

भारतीय पायलट को सौंपने पर विचार को तैयार हैं : कुरैशी

Islamabad : पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि भारतीय वायुसेना के पायलट की वापसी से भारत के साथ तनाव ‘‘कम’’ होता है तो पाकिस्तान इस पर विचार करने को तैयार है. नियंत्रण रेखा के पास भारत और पाकिस्तान की वायु सेनाओं के बीच भीषण संघर्ष के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को हिरासत में ले लिया था. इस संघर्ष में भारत ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया था और भारतीय वायुसेना को भी अपना एक मिग 21 विमान गंवाना पड़ा था.

 बिना शर्त एवं तत्काल रिहाई पर जोर दे रहा है

कुरैशी ने यहां कहा, ‘‘यदि भारतीय पायलट की वापसी से तनाव कम होता है तो पाकिस्तान इस पर विचार करने को तैयार है.’’  सरकारी सूत्रों ने नयी दिल्ली में बताया कि भारत ने पायलट तक राजनयिक पहुंच की बात नहीं की है और वह उनकी बिना शर्त एवं तत्काल रिहाई पर जोर दे रहा है.

भारतीय रक्षाकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए

भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त सैयद हैदर शाह को तलब कर भारतीय पायलट की तत्काल और सकुशल रिहाई की मांग की. मंत्रालय ने नयी दिल्ली में कहा कि भारत ने पाकिस्तान को यह भी स्पष्ट कर दिया है कि भारतीय रक्षाकर्मी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए. इसके साथ ही एक घायल रक्षा कर्मी को पड़ोसी देश द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और जिनेवा संधि के नियमों का उल्लंघन कर ‘‘अशोभनीय तरीके से दिखाए जाने पर’’ भी भारत ने सख्त ऐतराज जताया है.

इसे भी पढ़ें : बातचीत की पेशकश पर भारत की पाकिस्तान को दो टूकः पायलट को तुरंत वापस करो, आतंकवाद पर एक्शन लो

Related Articles

Back to top button