
NewDelhi : जब अमेरिका पाकिस्तान में घुसकर आतंकी संगठन अलकायदा चीफ ओसामा बिन लादेन को मार सकता है तो कुछ भी संभव है. उन्होंने कहा कि जिस तरीके से देश हमारे साथ खड़ा है उससे जाहिर है कि ऐसे हालात में कुछ भी मुमकिन है. केंद्रीय मंत्री जेटली ने कहा कि हालात बहुत जल्द बदल रहे हैं, याद दिला दूं कि अमेरिकी सील ने एबटाबाद में घुसकर ओसामा बिन लादेन को मारा था, हमें सोचना चाहिए कि क्या हम भी ऐसा कर सकते हैं. यह बात भारत के वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कही है. बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव से दिल्ली में आपात बैठकों का दौर शुरू हो गया है. प्रधानमंत्री मोदी के घर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृहमंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश सचिव, रक्षा सचिव और खुफिया विभागों को प्रमुखों की बैठक चल रही है.
बैठक में पाकिस्तान को करारा जवाब देने की रणनीति तय की जा रही है. दोनों देशों के बीच तनाव के बीच वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज के हालात में सबकुछ मुमकिन है,. उन्होंने कहा कि वह काफी मुश्किल था, लेकिन हम जानते हैं कि हम भी यह कर सकते हैं. जेटली के इस बयान के कई मतलब निकाले जा रहा है, माना जा रहा है कि भारत भी पाकिस्तान में घुसकर बड़े स्तर पर जैश के आतंकी ठिकानों को नुकसान पहुंचा सकता है.
भारत ने पाकिस्तान के एक F-19 विमान ढेर कर दिया
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया है और जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एक F-19 विमान ढेर कर दिया है. भारत ने मंगलवार को अपनी एयर स्ट्राइक में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था लेकिन पाकिस्तान ने नापाक करतूत करते हुए सिविलियन इलाकों में लड़ाकू विमानों से बम गिराये हैं. पाकिस्तान की इस करतूत को युद्ध की चेतावनी माना जा रहा है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैठक में पीएम मोदी को सीमा के हालात के बारे में जानकारी दी है. इसके अलावा गृह मंत्री ने भी सभी खुफिया विभागों को निदेशकों से अहम जानकारी हासिल की है. भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते वायु सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. लड़ाकू विमानों को दो मिनट के भीतर तैयार होने के निर्देश दिये गये हैं
इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान चला रहा फेक न्यूज, पाक अधिकृत कश्मीर में भारतीय फायटर जेट गिराने की खबर झूठी




