
FAISAL ANURAG
तंग-तबाह जनसमूहों के रोजना के जनसंघर्षो के मुद्दे चुनावों से पहले तेजी से उभर रहे हैं. सरकार की अनेक नीतियों से नारज इन जनसमूहों के बीच यह चर्चा आम है कि लोकतंत्र को कारपारेट एजेंडेसे मुक्त किया जाए. इन समूहों का वोट हासिल करने के लिए राजनीतिक समूहों में होड़ रहती है. लेकिन उनके रोजमर्रा के सवालों को दरकिनार कर दिया जाता है. पिछले कुछ समय से इन जनसमूहों ने राजनीतिक समूहों को अहसास कराया है कि वे बदलना चाहते हैं. झारखंड सहित दिल्ली के जंतरमंतर पर इन समूहों के विरोध के स्वर लगातार उठ रहे हैं. इन विरोधों को नजरअंदाज करने की स्थिति में कोई भी राजनीतिक दल नहीं हैं. बावजूद इसके कुछ लोकलुभावन बातों और घोषणाओं के अलावे ऐसे कदम नहीं उठाये गये हैं कि जिससे लगे कि राजनीतिक समूह अपनी नीतियों और खासकर आर्थिक नीतियों को बदलने के लिए तैयार हैं.
भारत के लोकतंत्र की विशेषता यह रही है कि उसने कल्याणकारी राज्य के प्रति पूरी गंभीरता दिखायी है. लेकिन पिछले दो दशकों में कल्याणकारी राज्य की भूमिका से सरकारें लगतार पीछे हटती जा रही हैं. कल्याणकारी योजनाओं के पीछे भी कारपारेट समूहों को सशक्त बनाने की नीतियां उजागर होती रही हैं. पिछले कुछ समय में जिस तरह कारपारेट घरानों ने राजनीति का हाइजैक कर लिया है, इसका असर किसान, युवा, छात्र, आदिवासी, दलित और अन्य वंचित समहों पर नकारातमक पड़ा है. पिछले पांच सालों में इन समूहों के छोटे-बड़े आंदोलनों ने पूरी देश में उपनी ताकत का इजहार करा दिया है. झारखंड में तो इस विरोध का जन स्वर बेहद तल्ख है.
किसानो ने अपने आंदोलनों से जो हलचल पैदा किया है वह केवल कर्ज माफी या किसानों को छह हजार सालाना देने से थमता हुआ नहीं दिख रहा है. किसानों के संगठनों ने कहा है कि किसान संबंधी पूरी नीति जबतक नहीं बदलती और भारत की अर्थव्यवस्था कारपारेट हितों की जगह समग्र विकास की रणनीति को केंद्र में नहीं लाएगी, तबतक वे अपना विरोध जारी रखेंगे. किसानों के संगठनों में भारतीय जनता पार्टी से खासी नारजगी है. किसान संगठनों का आरोप है कि भारत की सरकार किसानी के संकट के तत्वरित और दीर्घकालिक हल के लिए प्रयास नहीं कर रही है. किसान बनाम कारपारेट का टकराव जिस तरह बढ़ता जा रहा है वह व्यापक राजनीतिक दखल की मांग करता है. स्वामीनाथन कमिटी ने किसान और किसानी सवालों पर विस्तार से बात की है. और किसानों की तत्वरित कार्रवाई के लिए इस कमिटी की पूरी रिपोर्ट को लागू करने की मांग कर रहे हैं. वोट संख्या और किसानों की नाराजगी को देखने के बाद भी राजनीतिक दलों में इस कमिटी की अनूशंसा को पूरी तरह लगू करने का इरादा नहीं दिखता हे. लेकिन किसान संकट को खतम करने के लिए जिन सवालों को उठा रहे हैं, उससे भारत की वर्तमान अर्थनीति को ही बदलना होगा. आर्थिक नीति के कारण किसान सहित आदिवासी और दलितों पर बुरा प्रभाव गहराता जा रहा है. इससे आक्रोश भी उभरा है. किसानी और किसानों के सवाल राजनीतिक तौर पर पहली बार अपनी उस ताकत का अहसास करा रहें हैं कि वे सत्ता को बदलने की क्षमता रखते है. लरोकसभा के कैराना उपचुनाव में किसानों के इसी रुझान ने जाति और धर्म को नकार कर वोट किया था. किसानों के इस रुझान ने राजनीतिक दलों में हलचल पैदा कर दिया था. इन समूहों ने यह संकेत भी दिया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में उनका यह रुझान जारी रहेगा और वे बहकाने वाले किसी भी प्रोपेगंडा को नकारेंगे.
13 प्वाइंट रोस्टर का मामला भी बेहद गंभीर है. आदिवासी, दलित और पिछड़ों को इस कारण लग रहा है कि उच्च शिक्षा में उनकी नौकरियों को आरक्षण के बावजूद खारिज कर दिया गया है. पहले तो यह लगा था कि यह मामला केवल पढे-लिखे लोगों का ही है. लेकिन अब साफ दिख रहा है कि आदिवासी दलितों और पिछड़ों के बीच इस सवाल पर भारी बेचैनी है. इस सवाल को व्यापक आरक्षण से जोड़ कर देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि इन समूहों के आरक्षण को लगातार कमजोर किया गया है. और इस तरह से उसे खतम करने का प्रयास किया गया है. इन समूहों के बीच बैकलाग का सवाल भी बहस में है. इसके साथ दलितों के बीच अलग तरह की भी बेचैनी है. यह बेचेनी पहचान के साथ आत्मसम्मान से जुड़कर व्यापक राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बनती जा रही है. भूमि अधिग्रहण कानून 2013 में केंद्र सरकार ने कारपारेट हित में जो बदलाव करने का प्रयास किया था, वह कामयाब तो नहीं हुआ लेकिन झारखंड सहित कई अन्य राज्य सरकारों ने उस कानून के खिलाफ कानून बना कर 2013 के कानून को अपने राज्यों में बेअसर कर दिया है. आदिवासी समूहों ने अपने विभिन्न प्रतिरोध आंदोलनों से अपनी नाराजगी की गंभीरता से प्रकट किया है. सुप्रीम कोर्ट ने वनभूमि से 11 लाख लोगों को बेदखल करने का आदेश दे कर इन समूहों को और बेचैन कर दिया है. इन लोगों ने मोदी सरकार को कठघरे में खड़ा किया है कि उसने अदालत में अपना वकील नहीं भेज कर कारपारेटपरस्त कुछ एननजीओं की याचिका का विरोध नहीं किया. यह मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है. आदिवासी और अन्य वनभूमि पर रहने वालें मांग कर रहे हैं कि केंद्र तुरंत अध्यादेश ला कर आदिवासियों की बेदखली रोके. जिन आदिवासियों को काफी जद्दोजहद के बाद वनभूमि पट्टा मिला है, वे भी आशंकित हैं कि कहीं उनका पट्टा भी इस फैसले के कारण रद्द नहीं कर दिया जाये. वनभूमि पर कारपारेट की पैनी नजर के कारण आदिवासी अंचलों में बेचैनी सुलग रही है. झारखंड और छत्तीसगढ़ में प्रतिरोध उभर कर सामने आ भी गया है. इसी कड़ी में छात्रों को रोजगरार का सवाल भी शिक्षा और रोजगार की नीति को चुनौती देता हुआ राजनीनितिक दस्तक दे रहा है.
इसे भी पढ़ेंः आदिवासियों को जंगल से बेदखल करने के पीछे भाजपा, कांग्रेस करेगी विरोध : डॉ अजय




