JharkhandRanchi

मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने शुरू किया हेल्पलाइन नंबर-1950

Ranchi:  लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर हेल्पलाइन नंबर 1950 की शुरुआत की है. वोटर हेल्पलाइन के जरिये आम मतदाताओं को यह जानकारी मिल सकेगी कि उनका नाम मतदाता सूची में है अथवा नहीं. इतना ही नहीं मतदाता सूची निबंधन की वास्तविकताएं भी इसके जरिये उपलब्ध करायी जायेगी. 1950 में मतदाताओं का पूरा ब्योरा तो रहेगा ही, हेल्पलाइन से मतदान केंद्र की जानकारी, बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ), मतदाता सूची निबंधन अधिकारी (इआरओ) और जिला निर्वाची पदाधिकारी की जानकारी भी मुहैया करायी जायेगी. मतदाताओं के लिए आयोग ने ऑनलाइन विधि के जरिये भी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. आयोग के वेबसाइट www.nvsp,in  पोर्टल पर जाकर हेल्पलाइन नंबर 1950 की विशेषताओं की जानकारी ले सकते हैं. ऑनलाइन फार्म के जरिये भी मतदाता सूची में नाम खोजा जा सकता है. फार्म-6 के जरिये कोई भी नये मतदाता अपना नाम जुड़वा सकते हैं. इसके अतिरिक्त फार्म-8 भर कर किसी भी तरह का बदलाव कराया जा सकता है, जिसकी जानकारी बूथ स्तरीय अधिकारी और मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लगे कर्मियों को देना जरूरी है.

SMS की सुविधा भी उपलब्ध

मतदाताओं को शार्ट मैसेजिंग सर्विसेज (एसएमएस) के जरिये भी जानकारी देने की प्रक्रिया आयोग ने शुरू की है. इसके लिए आयोग के एसएमएस सेवाओं में जाकर मतदाताओं को इसीआइ (इपिक नंबर) और 0 अथवा 1 लिखना होगा. अंगरेजी में जानकारी के लिए शून्य और अन्य भाषाओं में जानकारी प्राप्त करने के लिए एक लिख कर एसएमएस आयोग को भेजना जरूरी किया गया है. इसके अलावा मतदान केंद्र की जानकारी के लिए इसीआइ कांटैक्ट (इपिक नंबर) लिख कर एसएमएस भेजने की सुविधा दी गयी है.

इसे भी पढ़ेंः कुर्मी जाति से जेएमएम को एलर्जी है, तभी तो पार्टी कुर्मी शहीदों का अपमान कर रही है : शैलेंद्र महतो

Related Articles

Back to top button