DhanbadJharkhand

बीबीएम कोयलांचल विवि की पहली बैठक में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू हुईं शामिल

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय की सीनेट की पहली बैठक हुई. जिसमें राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शामिल हुईं. बैठक शुरू होने से पहले पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गयी. बीबीएम कोयलांचल यूनिवर्सिटी के कुलपति अंजनी श्रीवास्तव, उपायुक्त ए दोड्डे, एसएसपी किशोर कौशल, धनबाद विधायक राज सिन्हा, टुंडी विधायक राजकिशोर महतो समेत तमाम आला अधिकारियों ने राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू का धनबाद के बरवाअड्डा एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया. साथ ही जिला पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया.

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू धनबाद पॉलिटेक्निक के अस्थाई कार्यालय में भी पहुंची. जहां उनका पारंपरिक आदिवासी नृत्य से स्वागत किया गया. वहीं बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय के कुलपति अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि बीबीएम विवि के लिए आज एक सुनहरा दिन है. क्योंकि सीनेट की आज पहली बैठक हो रही है. जिसमें राज्यपाल सह कुलाधिपति द्रोपदी मुर्मू खुद भाग लेने के लिए रांची से धनबाद पहुंची हैं. यह हमारे लिए गौरव की बात है.

Related Articles

Back to top button