Crime NewsJharkhandRanchi

जेल से जमानत पर बाहर आये अपराधी की गोली मार कर हत्या

Ranchi : राजधानी रांची में पांच घंटे के अंदर अलग-अलग थाना क्षेत्र में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है. गुरुवार की सुबह 8 बजे लापुंग थाना क्षेत्र में प्रकाश साहू नाम शिक्षक की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. वहीं दोपहर के 1 बजे मंडल थाना क्षेत्र में इटकी कुंदी के रहने वाले रुस्तम अंसारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी. रुस्तम अंसारी की हत्या के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर मंडल थाना की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

एक महीने पहले जेल से बाहर आया था मृतक रुस्तम अंसारी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रुस्तम अंसारी एक माह पहले ही जेल से बाहर आया था. मृतक अपराधी प्रवृति का आदमी था. उसके ऊपर करीब सात से आठ केस पहले से ही दर्ज था. एक महीने पहले ही आर एक्ट के मामले में जेल से बाहर आया था. गुरुवार की दोपहर गोली मार कर उसकी हत्या कर दी गयी.

इसे भी पढ़ें : रांची: लापुंग में शिक्षक की गोली मारकर हत्या, ग्रामीणों में आक्रोश

Related Articles

Back to top button