BokaroJharkhand

पेंट लदा ट्रक पेड़ से टकराया,चालक की मौत

Bokaro : बोकारो सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 बीएसएनएल कार्यालय के पास लेकरोड पर एक टाटा 609 वाहन अनियंत्रित जेएच 01सीजे 0328 पेड़ से टकरा गया. जिसमें चालक की मौत हो गयी. मृतक चालक का नाम सुरेश दास बताया जा रहा है. ट्रक पर एशियन पेंट लादकर रांची से जामताड़ा जा रहा था. बोकारो शहर से जल्दी निकलने के चक्कर में लेक रोड पर बीएसएनएल ऑफिस और राजेंद्र चौक के बीच ट्रक अनियंत्रित हो गया.

वाहन सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए एक पेड़ से जा टकराया. घटना को देख बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सुरेश को बीजीएच भेजा, जहां उसकी मौत इलाज हो गयी. घटना के बाद सिटी पुलिस ने मृतक के घर वालों को इसकी सूचना देकर शव को मर्चरी में रखवा दिया है, वहीं ट्रक को भी हटाने का प्रयास पुलिस कर रही है.

Related Articles

Back to top button