
Latehar : लातेहार व्यवहार न्यायालय परिसर में पदस्थापित दो पुलिस जवानों पर महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. सदर थाना के मुरुप गांव की रहने वाली महिला ने एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. महिला ने आवेदन में लिखा है कि लातेहार कोर्ट में छोडखानी का विरोध उसके भाई ने किया तो दोनों पुलिसवालों ने मिलकर उसकी पिटायी की.
महिला ने बताया कि दहेज को लेकर कोर्ट में मामला चल रहा है. इसी को लेकर वह हमेशा कोर्ट में आती है. जब भी वह कोर्ट आती है तो दोनों जवान हमेश व्यंग और बतमीजी करते हैं. गुरुवार को जैसी ही कोर्ट पहुंची दोनों जवान छेड़छाड़ करने लगे. मेरे साथ आया मेरा भाई ने जब दोनों जवानों से पूछा की आपलोग ऐसा क्यों करते हैं. उसके बाद मेरे भाई को हाजत में बंद कर पीटा गया.मामले की जानकारी देने एसपी कार्यालय गयी तो वहां एसपी नहीं थे. तभी डीएसपी ने सारी बातें सुनी.
वहीं डीएसपी ने दोनों जवानों को तलब किया है. सामाचार लिखे जाने तक महिला सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर थाना परिसर में ही है. मामले पर एसपी प्रशांत आनंद ने बताया कि जेल से जो भी विचाराधीन बंदी आते हैं. केवल उन्हें ही कोर्ट हाज़त में रखा जाता है. यदि उसे कोर्ट हाज़त में बंद किया गया है, या मारपीट की गयी है तो पूरे मामले की जांच होगी.





