DhanbadJharkhandMain Slider

धनबादः फिर धंसी कोयले की अवैध खान, दो महिलाओं की मौत

Dhanbad:  धनबाद के मधुबन थाना क्षेत्र के धर्माबन्ध बंद खदान में आज फिर हादसा हो गया. खदान के धंसने से उसमें दो महिलाओं की मौत हो गयी. दोनों महिलाएं रोज की तरह, दोपहर के समय कोयला लेने निकली. दोनों महिलाएं जले हुए कोयले के ढ़ेर से कोयला निकाल रही थीं. उसी वक्त ये हादसा हुआ. आनन-फानन में स्थानीय लोगो की मदद से दोनों महिलाओं को बहार निकला गया. घायल दोनों महिलाओं को धनबाद के पीएमसीएच ले जाया गया. जहां डाक्टर ने दोनों महिलाओं को मृत घोषित कर दिया. सरायढेला पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है. सरायढेला पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए कहा कि मधुबन थाना क्षेत्र के धर्माबन्ध के पास चाल धंसने से दोनों की मौत की सूचना है.

मौत की खबर सुनकर पहुंचे विधायक ढुल्लू महतो 

वही बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो भी घटना स्थल पर पहुंचे और कहा कि बीसीसीएल की लापरवाही के कारण ये घटना घाटी है. यहां कई साल पहले बीसीसीएल का खदान चलया जाता था. इस बीच बीसीसीएल ने जले हुए कोयले के ढेर को छोड़ दिया, जिसके कारण आज यहां दो महिलाओं की मौत हुई है. साथ ही ये भी कहा कि बीसीसीएल मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दे. इधर, मामले में परिजनों ने कहा कि दोनों महिलाएं पहली बार कोयला लेने गयी थीं. और ये हादसा हो गया. दोनों का आपस में ननद-भाभी का रिश्ता है.

इसे भी पढ़ेंः तपकारा गोलीकांड के शहीदो को दी गयी श्रद्धांजलि

Related Articles

Back to top button