GarhwaJharkhandRanchi

गढ़वा में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ की अगली कड़ी कन्या वाणी योजना की शुरुआत

Garhwa/Ranchi:  गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा जिला प्रशासन द्वारा कन्या वाणी योजना की शुरुआत की गयी है. बता दें कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के अभियान की अगली कड़ी के रूप में ‘बेटी बताओ’ का अंश जोड़ा गया है. कन्या वाणी एक IVRS सिस्टम है जिसके तहत गढ़वा जिला के कॉल सेन्टर से सरकारी विद्यालयों की छात्राओं से संवाद स्थापित किया जायेगा. इसमें ऐसी छात्राओं से बातचीत होगी, जिन्होंने सरकारी विद्यालयों में अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़कर ड्राप आउट किया है. आज इसका पायलट लांच किया गया, जिसमें तत्काल 1000 छात्राओं से दूरभाष पर कॉल कर संवाद किया जायेगा. इस योजना की अवधि 3 माह होगी. शुभारंभ के तौर पर एक छात्रा से बात की गयी, जिसने अपने अनुभव शेयर किये.

क्या है योजना का उद्देश्य   

योजना का प्राथमिक उद्देश्य सरकारी विद्यालय की छात्राओं के विद्यालय से परित्याग के बाद आज की स्थिति की जानकारी लेना है. इसी कड़ी में उनको किस क्षेत्र में प्रशासन की मदद चाहिये, इस पर विचार किया जायेगा. कालांतर में इस माध्यम को छात्राओं की समस्याओं को दूर करने के लिए हेल्पलाइन के तौर पे उन्नत किया जायेगा. इस अवसर पर उपायुक्त गढ़वा श्री हर्ष मंगला,  पुलिस अधीक्षक,  उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित जिले के सभी वरीय और कनीय पदाधिकारी उपस्थित थे. इस कार्यवाही में जिले में पदस्थापित ADF द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी.

इसे भी पढ़ेंः ईवीएम हैकिंग प्रकरण में कूदे चंद्रबाबू नायडू, कहा, की जा सकती है हैक

Related Articles

Back to top button